Sun. Jul 19th, 2026

फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाकर नाबालिग साबित करने की साजिश का खुलासा, यूपी से आरोपी गिरफ्तार

फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाकर नाबालिग साबित करने की साजिश का खुलासा, यूपी से आरोपी गिरफ्तार
खबर शेयर करें..

फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाकर नाबालिग साबित करने की साजिश का खुलासा, यूपी से आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 गंडई। जिले की गंडई पुलिस ने फर्जी ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र बनाकर धोखाधड़ी करने वाले एक आरोपी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपी कूटरचित दस्तावेज तैयार कर लोगों के लिए ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र बनाने का काम करता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

एक अपराध से बचने किया अपराध 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना गंडई में अपराध क्रमांक 66/2025 के तहत धोखाधड़ी, जालसाजी और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान सामने आया कि थाना गंडई के एक सड़क दुर्घटना प्रकरण में आरोपी पक्ष ने अपने पुत्र को नाबालिग साबित करने के उद्देश्य से ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया था, जिसमें उसकी जन्मतिथि 27 दिसंबर 2005 दर्ज थी।फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाकर नाबालिग साबित करने की साजिश का खुलासा, यूपी से आरोपी गिरफ्तार

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

पुलिस जांच में उक्त जन्म प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया। इसके बाद मामले की गहन विवेचना की गई। आरोपी लक्ष्मीनाथ जंघेल से पूछताछ और मेमोरेंडम कथन के आधार पर फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले व्यक्ति की तलाश शुरू की गई।

उत्तर प्रदेश से सुल्तानपुर से हुई गिरफ्तारी

साइबर तकनीकी सहायता से पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान की। जांच में आरोपी का निवास उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में होना पता चला। पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश पहुंचकर 29 मई 2026 को आरोपी रवि निषाद (36 वर्ष), निवासी वल्लीपुर, थाना कोतवाली नगर, जिला सुल्तानपुर को गिरफ्तार किया।

ट्रांजिट रिमांड पर आरोपी को गंडई लाया गया और न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

#KCG News, #Gandai Police, #Fake Birth Certificate Case, #Online Birth Certificate Fraud, #KCG Crime News, #Chhattisgarh Crime News, Gandai News Today




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg