Sat. Jun 27th, 2026

खरीदी लगभग पूरी अब 15 फरवरी तक सभी केंद्रों से हर हाल में धान का उठाव करना जरूरी..

खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 राजनांदगांव // इस साल धान की बंपर आवक के बीच अब तक तीनों जिलों में 80 लाख क्विंटल से अधिक धान की खरीदी की जा चुकी है। इसके चलते उपार्जन केंद्रों में धान जाम पड़ा हुआ है। समय पर उठाव की चुनौती से निपटने के लिए प्रशासन ने 15 फरवरी तक सभी केंद्रों से उठाव के लिए लक्ष्य रखा गया है। इसके चलते परिवहन में गाड़ियाें की संख्या बढ़ गई है। इसका असर भी सामने आ रहा है।  Paddy purchased

 मंगलवार तक के आंकड़ों पर नजर डाले तो राजनांदगांव जिले में तकरीबन 12 लाख क्विंटल, खैरागढ़-छुईखदान- गंडई  में 11 लाख क्विंटल और मोहला मानपुर चौकी में चार लाख क्विंटल धान जाम पड़ा हुआ है। paddy

     यह भी पढ़ें: VIDEO: जवानों को नुकसान पहुंचाने नक्सलियों साजिश..कातुलझोरा जंगल में प्लांट किया था IED.. किया डिफ्यूज

बता दें कि अविभाजित राजनांदगांव में 160 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से 10 लाख 65 हजार किसानों से लगभग 92 लाख 50 हजार क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया, जिसमें 80 लाख क्विंटल से अधिक धान की खरीदी की जा चुकी है। ऐसे में 90 प्रतिशत से अधिक किसानों ने अपनी उपज बेच दी है। वहीं खरीदी के लिए अब भी लगभग पखवाडे़ भर का समय बाकी है। कई सोसाइटी ऐसे भी हैं, जहां लगभग सभी किसानों से खरीदी की जा चुकी है। Paddy purchased .

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393
खरीदी और परिवहन के आंकड़ों को जिलेवार समझें
जिला – खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला – मोहला-मानपुर-अं. चौकी जिला – राजनांदगांव
किसान सख्या- 55860 किसान संख्या – 29495 किसान संख्या- 106515
मात्रा (क्विंटल में)- 2429096.40 मात्रा (क्विंटल में)- 1322656.40 मात्रा (क्विंटल में) – 4537087.60
राशि (लाखों में) – 49747.24 राशि (लाखों में)- 27184.55 राशि (लाखों में)- 92914.89
लिकिंग वसूली राशि (लाखों में) – 19604.01 लिकिंग वसूली राशि (लाखो में)- 6760.17 लिकिंग वसूली राशि (लाखो में) – 30845.63
परिवहन (क्विंटल में)- 1578048.80 परिवहन (क्विंटल में)- 903588.30 परिवहन (क्विंटल में)- 3361671

 


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg