छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 रायपुर // छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग ने प्रशासनिक आधार पर व्यापक तबादला आदेश जारी करते हुए विभागीय व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर से जारी आदेश के तहत सहायक आयुक्त, जिला आबकारी अधिकारी तथा उप निरीक्षक स्तर के कुल 30 अधिकारियों एवं कर्मचारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण किया गया है।
जिसमे राजेश कुमार शर्मा जिला आबकारी अधिकारी रायपुर से सहायक आयुक्त आबकारी राजनांदगांव, योगेश्वर कुमार द्विवेदी जिला आबकारी अधिकारी बालोद से प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी जांजगीर-चांपा, रत्नेश मरावी जिला आबकारी अधिकारी सक्ती (स्वतंत्र प्रभार), नितिन कुमार शुक्ल जिला आबकारी अधिकारी मनेंद्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी तथा सी.आर. साहू जिला आबकारी अधिकारी खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में पदस्थापना किया गया है।
सभी अधिकारियों को आगामी आदेश तक नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
![]()
देखें पूरी सूची…






![whatsapp-seeklogo[1]](https://khabar24x7.in/wp-content/uploads/2026/06/whatsapp-seeklogo1-300x89.png)

