रुपए में कमजोरी से सोने और चांदी की कीमतें चढ़ीं
Gold and Silver Prices: व्यापार खबर डेस्क खबर 24×7 नई दिल्ली // राजधानी राजधानी के सराफा बाजार में सोमवार को कीमती धातुओं की कीमतों में सुधार हुआ। वैश्विक बाजारों में तेजी और रुपये की कीमत में गिरावट के कारण सोना 1,700 रुपये बढ़कर 1.52 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि चांदी 4,800 रुपये महंगी हो गई। Gold and Silver Prices
अखिल भारतीय सराफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने में लगातार चार दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा और इसका भाव शुक्रवार के 1,50,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के बंद स्तर से 1,700 रुपये बढ़कर 1,52,300 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) पर बंद हुआ। चांदी की कीमत भी 4,800 रुपये बढ़कर 2,45,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गई। Gold and Silver Prices



![whatsapp-seeklogo[1]](https://khabar24x7.in/wp-content/uploads/2026/06/whatsapp-seeklogo1-300x89.png)

