Thu. Jun 25th, 2026

भाजपा जनता को बरगला रही, देश में 12 साल से आपातकाल-यशोदा

भाजपा जनता को बरगला रही, देश में 12 साल से आपातकाल-यशोदाBJP is misleading the public, there has been Emergency in the country for 12 years: Yashoda
खबर शेयर करें..

भाजपा जनता को बरगला रही, देश में 12 साल से आपातकाल-यशोदा

KHAIRAGARH NEWS : छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // भारतीय जनता पार्टी द्वारा आपातकाल को लेकर की गई प्रेस वार्ता के बाद खैरागढ़ विधायक यशोदा वर्मा ने कांग्रेस को आड़े हाथो लेते हुए कहा कि आपातकाल के नाम पर भाजपा द्वारा जनता को बरगलाया जा रहा है। केंद्र की मोदी सरकार पिछले 12 साल से देश में आपातकाल जैसी स्थिति चला रही है।

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारियों को बढ़ावा देकर, प्रवर्तन निदेशालय (ED) और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) का भय दिखाकर अपनी पार्टी में शामिल किया जा रहा है। MLA YASHODA VARMA

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

यह भी पढ़ें : श्रमिक ध्यान दें: 30 जून तक e-KYC जरुरी वरना नहीं मिल पायेगा योजनाओ के लाभ

विधायक यशोदा वर्मा ने आरोप लगाया कि 12 साल में प्रधानमंत्री प्रेस के सामने आने से कतरा रहे हैं। BJP का साथ देने वालों को उपहार, सम्मान और बड़े पद देकर, भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को अपमानित किया जा रहा है।आर्थिक अनियमितता के दोषी कनिष्‍ठ प्राचार्य को प्रभारी डीईओ बनाए जाने पर जताई नाराजगी

यह भी पढ़ें : सेवा सेतु में 86 से बढ़कर 441 शासकीय सेवाएं एक ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर

सत्ता पाने के लालच में विपक्षी दलों को तोड़ने में जुटी है भाजपा 

सत्ता पाने के लालच में भाजपा हर राज्य में विपक्षी दलों को तोड़ने में जुटी है। चुनाव को प्रभावित करने के लिए प्रवर्तन निदेशालय को आगे किया जा रहा है और विपक्ष की आवाज को हर तरीके से दबाने का प्रयास लगातार जारी है। विधायक ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी पर बात करने की बजाय उन्माद फैलाया जा रहा है।भाजपा जनता को बरगला रही, देश में 12 साल से आपातकाल-यशोदाBJP is misleading the public, there has been Emergency in the country for 12 years: Yashoda

यह भी पढ़ें : BJP प्रेस वार्ता : डॉ किरण बघेल ने 1975 के आपातकाल को बताया काला अध्याय

BJP ने किया था प्रेस वार्ता 

बता दें कि देश में लागू किए गए आपातकाल के 51 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता डॉ. किरण बघेल ने आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र का काला अध्याय बताया। उन्होंने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपनी सत्ता बचाने के लिए देश में आपातकाल लागू किया था।




खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg