Wed. Jul 1st, 2026

KCG पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 19 एनडीपीएस मामलों में जब्त 33.707 किलो गांजा और 3104 नशीली कैप्सूल-टेबलेट नष्ट

Major action by KCG Police: 33.707 kg of cannabis and 3,104 narcotic capsules/tablets seized in 19 NDPS cases destroyed. KCG पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 19 एनडीपीएस मामलों में जब्त 33.707 किलो गांजा और 3104 नशीली कैप्सूल-टेबलेट नष्ट
खबर शेयर करें..

KCG पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 19 एनडीपीएस मामलों में जब्त 33.707 किलो गांजा और 3104 नशीली कैप्सूल-टेबलेट नष्ट

​छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत केसीजी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के 19 अलग-अलग प्रकरणों में जब्त 33.707 किलोग्राम गांजा तथा 3104 नग नशीली कैप्सूल/टेबलेट का विधिवत नष्टीकरण कराया। KHAIRAGARH NEWS

छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय अटल नगर नवा रायपुर द्वारा गठित जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल समिति की अनुशंसा पर संबंधित प्रकरणों की समीक्षा की गई। इसके बाद माननीय न्यायालय से अनुमति प्राप्त कर मंगलवार, 30 जून 2026 को समिति के सदस्यों एवं पंचों की मौजूदगी में ग्राम चिखलदाह स्थित बीबीसी राइस मिल में नष्टीकरण की कार्रवाई संपन्न हुई।Major action by KCG Police: 33.707 kg of cannabis and 3,104 narcotic capsules/tablets seized in 19 NDPS cases destroyed. KCG पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 19 एनडीपीएस मामलों में जब्त 33.707 किलो गांजा और 3104 नशीली कैप्सूल-टेबलेट नष्ट KHAIRAGARH NEWS

कार्रवाई के दौरान 33.707 किलोग्राम गांजा को भट्ठी में जलाकर नष्ट किया गया, जबकि 3104 नशीली कैप्सूल एवं टेबलेट को जेसीबी के माध्यम से दबाकर पूरी तरह नष्ट किया गया।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

केसीजी पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई मादक पदार्थों के अवैध कारोबार और नशे के खिलाफ पुलिस की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने और समाज को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से भविष्य में भी इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे। KHAIRAGARH NEWS




खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg