Mon. Jun 29th, 2026

खैरागढ़ में 3 दिवसीय आचार्य प्रशिक्षण संपन्न, भागवत शरण बोले- संस्कारयुक्त शिक्षा से बनेगा सशक्त समाज

खैरागढ़ में 3 दिवसीय आचार्य प्रशिक्षण संपन्न, भागवत शरण बोले- संस्कारयुक्त शिक्षा से बनेगा सशक्त समाज
खबर शेयर करें..

खैरागढ़ में 3 दिवसीय आचार्य प्रशिक्षण संपन्न, भागवत शरण बोले- संस्कारयुक्त शिक्षा से बनेगा सशक्त समाज

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़। वनांचल शिक्षा सेवा न्यास छत्तीसगढ़, रायपुर द्वारा संचालित सरस्वती शिक्षा केंद्रों के नवीन एवं वरिष्ठ आचार्यों के लिए आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन रविवार को सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, खैरागढ़ में हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि भागवत शरण सिंह ने कहा कि सरस्वती शिक्षा केंद्रों के माध्यम से वनांचल क्षेत्रों के बच्चों तक संस्कारयुक्त शिक्षा पहुंचाने का कार्य अत्यंत प्रेरणादायक है।

उन्होंने कहा कि निःशुल्क शिक्षा के साथ भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और राष्ट्रभावना का संवर्धन इन केंद्रों की सबसे बड़ी उपलब्धि है। ऐसे प्रयासों से सनातन संस्कृति की जड़ों को मजबूती मिलेगी और समाज में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। समारोह की अध्यक्षता शशांक ताम्रकार ने की, जबकि मुख्य वक्ता राम यादव रहे।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

 

शशांक ताम्रकार ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा को आधुनिक तकनीक से जोड़ना आवश्यक है। सोशल मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) जैसे आधुनिक संसाधनों का सकारात्मक उपयोग कर विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जा सकती है। खैरागढ़ में 3 दिवसीय आचार्य प्रशिक्षण संपन्न, भागवत शरण बोले- संस्कारयुक्त शिक्षा से बनेगा सशक्त समाज

वहीं राम यादव ने बालक के सर्वांगीण विकास पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि अन्नमय, प्राणमय, मनोमय, विज्ञानमय और आनंदमय कोष के समन्वित विकास से ही व्यक्तित्व का वास्तविक निर्माण संभव है। उन्होंने प्रशिक्षण को व्यक्ति के जीवन में नई ऊर्जा, आत्मविश्वास और समाज सेवा की प्रेरणा देने वाला माध्यम बताया।

 

तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में खैरागढ़, छुईखदान और डोंगरगढ़ संकुलों से 55 आचार्य-आचार्याओं ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान आदर्श आचार्य की संकल्पना, भारतीय संस्कृति, शिक्षण कौशल, शारीरिक गतिविधियां, प्रार्थना, शिशु गीत एवं बालक के सर्वांगीण विकास जैसे विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया।

समापन अवसर पर उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले आचार्यों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में मोतीलाल यादव, मनोहर लाल चंदेल, नीलिमा गोस्वामी, रेखा गुप्ता, गरिमा तिवारी, निक्कू श्रीवास, भूपेंद्र गंगबोइर, खेमन वर्मा, रोशन जंघेल, अनुज नेताम सहित बड़ी संख्या में आचार्य एवं आचार्याएं उपस्थित रहे।




खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg