Mon. Jul 13th, 2026

नगरीय प्रशासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एक साथ 122 तबादले

नगरीय प्रशासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 122 तबादले
खबर शेयर करें..

नगरीय प्रशासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एक साथ 122 तबादले

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 रायपुर // राज्य शासन ने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 122 अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले किए हैं। जारी आदेश के अनुसार 66 अभियंताओं तथा 56 विभिन्न संवर्ग के अधिकारियों-कर्मचारियों की नवीन पदस्थापना की गई है। इस व्यापक तबादला सूची के बाद विभाग में हलचल तेज हो गई है।

स्थानांतरित अधिकारियों मे कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता, उप अभियंता, प्रोग्रामर, राजस्व निरीक्षक, स्वास्थ्य निरीक्षक सहित विभिन्न तकनीकी एवं प्रशासनिक पदों पर कार्यरत अधिकारी शामिल हैं। वहीं कर्मचारियों में सहायक कार्यालय अधीक्षक, तकनीकी सहायक, लेखपाल, सहायक ग्रेड-2, सहायक ग्रेड-3, डाटा एंट्री ऑपरेटर, कंप्यूटर ऑपरेटर, सहायक राजस्व निरीक्षक, समयपाल, कैशियर, वाहन चालक, चौकीदार, पंप अटेंडेंट और भृत्य तक का तबादला किया गया है।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए सभी स्थानांतरित अधिकारियों और कर्मचारियों को सात दिनों के भीतर अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के लिए कहा है। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि निर्धारित अवधि में कार्यभार ग्रहण नहीं करने की स्थिति में संबंधित अधिकारी या कर्मचारी को वर्तमान पदस्थापना स्थल से वेतन देय नहीं होगा। साथ ही आदेश का पालन नहीं कराने वाले नियंत्रण अधिकारियों के विरुद्ध भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।नगरीय प्रशासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 122 तबादले

एक साथ 122 अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले को विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव माना जा रहा है। इससे नगरीय निकायों के कामकाज में नई जिम्मेदारियों के साथ प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।


खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg