Mon. Sep 7th, 2026

खैरागढ़ की बेटी प्रो. मांडवी सिंह बनीं फिर से भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ की कुलपति

खैरागढ़ की बेटी प्रो. मांडवी सिंह बनीं फिर से भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ की कुलपति
खबर शेयर करें..

खैरागढ़ की बेटी प्रो. मांडवी सिंह बनीं फिर से भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ की कुलपति

लखनऊ स्थित भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. मांडवी सिंह को राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने एक बार फिर तीन वर्ष की अवधि के लिए कुलपति नियुक्त किया है। इस संबंध में राजभवन की ओर से आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।

 

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

खास बात यह है कि प्रो. मांडवी सिंह मूल रूप से खैरागढ़ (छत्तीसगढ़) की रहने वाली हैं और इससे पहले वे खैरागढ़ स्थित इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में भी कुलपति के पद पर रह चुकी हैं। उनकी इस पुनर्नियुक्ति को खैरागढ़ क्षेत्र के लिए भी गर्व का विषय माना जा रहा है।

 

पिछले कार्यकाल में शैक्षणिक गतिविधियों को मिली मजबूती

प्रो. मांडवी सिंह के पिछले कार्यकाल के दौरान भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में शिक्षण एवं शैक्षणिक गतिविधियों को सुदृढ़ करने की दिशा में कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए। उनके नेतृत्व में विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता और व्यावहारिक ज्ञान बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यशालाओं, व्याख्यानों, संगोष्ठियों, मास्टरक्लास एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान देश के प्रतिष्ठित कलाकारों, संगीतज्ञों, नृत्य गुरुओं एवं विषय-विशेषज्ञों को विश्वविद्यालय आमंत्रित कर विद्यार्थियों को उनके अनुभव और ज्ञान से जोड़ा गया।

यह भी पढ़ें : खैरागढ़ में पालिका चुनाव के लिए पार्षद पदो का आरक्षण इस तारीख को.. आरक्षण के बाद बढ़ेगी सरगर्मी

कथक, भरतनाट्यम, ध्रुपद, शास्त्रीय गायन, तालवाद्य सहित अन्य भारतीय कला-विधाओं से जुड़े कई शिक्षण व प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित हुए। साथ ही विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, शोध को प्रोत्साहन देने और भारतीय कला-संस्कृति की समृद्ध परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए भी कई महत्वपूर्ण पहल की गईं।

 

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पाठ्यक्रम एवं शैक्षणिक गतिविधियों को विकसित करने तथा शोध एवं नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में भी उनके नेतृत्व में उल्लेखनीय काम हुआ।

 

कुलाधिपति के प्रति जताया आभार

पुनः कुलपति नियुक्त किए जाने पर प्रो. मांडवी सिंह ने कुलाधिपति एवं राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह दायित्व उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है, और आगामी कार्यकाल में विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, शोध, भारतीय कला-संस्कृति तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को और मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।खैरागढ़ की बेटी प्रो. मांडवी सिंह बनीं फिर से भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ की कुलपति

यह भी पढ़ें : बॉलीवुड के हर दूसरी फ़िल्म में होता था इस संगीतकार जोड़ी के संगीत, 635 से ज्यादा फिल्मो में दें चुके है music 

विश्वविद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल

प्रो. मांडवी सिंह की पुनर्नियुक्ति पर विश्वविद्यालय परिवार में खुशी की लहर है। कुलसचिव एस.पी. सिंह सहित सभी विभागाध्यक्षों, शिक्षकगण, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।




खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg