NH-130 बिलासपुर-रायपुर मार्ग पर दर्दनाक हादसा, अन्नपूर्णा ढाबा के पास अनियंत्रित वाहन ने बाइक को मारी टक्कर
छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 मुंगेली। राष्ट्रीय राजमार्ग-130 (बिलासपुर-रायपुर मार्ग) पर सरगांव थाना क्षेत्र के नारायणपुर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। चंद्रखुरी स्थित अन्नपूर्णा ढाबा के सामने एक तेज रफ्तार हैवी वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।
यह भी पढ़ें : खैरागढ़ में पालिका चुनाव के लिए पार्षद पदो का आरक्षण इस तारीख को.. आरक्षण के बाद बढ़ेगी सरगर्मी
हादसे के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही सरगांव पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल सरगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, मृतक नारायणपुर-मारो क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। फिलहाल सरगांव पुलिस ने शवों को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात हैवी वाहन की तलाश के साथ मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें : बॉलीवुड के हर दूसरी फ़िल्म में होता था इस संगीतकार जोड़ी के संगीत, 635 से ज्यादा फिल्मो में दें चुके है music



![whatsapp-seeklogo[1]](https://khabar24x7.in/wp-content/uploads/2026/06/whatsapp-seeklogo1-300x89.png)

