नगर पालिका चुनाव 2026: आरक्षण ने खैरागढ़ में बदल दिए कइयों के चुनावी समीकरण, 7 वार्ड में महिला होंगी मैदान में
छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // नगर पालिका के आगामी चुनावके लिए 20 वार्डों की आरक्षण प्रक्रिया सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में पूरी कर ली गई। प्रक्रिया को देखने के लिए भाजपा, कांग्रेस सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, पार्षद, नगर पालिका अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
पूरी प्रक्रिया के दौरान रिकॉर्डिंग भी की गई और निर्धारित प्रक्रिया के तहत शांतिपूर्ण ढंग से वार्डों का आरक्षण तय किया गया। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष पद पहले ही सामान्य महिला के लिए आरक्षित हो चुका है।
यह पूरी प्रक्रिया वर्ष 2011 की जनगणना और जुलाई 2024 में राजपत्र में प्रकाशित वार्ड परिसीमन के आधार पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत आरक्षण किया गया। नगर पालिका क्षेत्र में करीब 22,564 मतदाता हैं।
यह भी पढ़ें : खैरागढ़ की बेटी प्रो. मांडवी सिंह बनीं फिर से भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ की कुलपति
| 20 वार्डों में आरक्षण की स्थिति |
| 10 वार्ड सामान्य | 6 वार्ड ओबीसी | 3 वार्ड एससी | 1 वार्ड एसटी | 7 वार्ड महिलाओं के लिए |
20 वार्डों में आधा सामान्य वर्ग के लिए, 6 सीट पिछड़ा वर्ग को
आरक्षण के बाद नगर पालिका के 20 वार्डों में 3 सीट अनुसूचित जाति (एससी), 1 सीट अनुसूचित जनजाति ( एसटी), 6 सीट अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और 10 सीट सामान्य वर्ग के लिए तय हुई हैं। यानी एससी को 15 प्रतिशत, एसटी को 5 प्रतिशत, ओबीसी को 30 प्रतिशत और सामान्य वर्ग को 50 प्रतिशत हिस्सेदारी मिली। इनमें अलग-अलग वर्गों से कुल 7 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं।
इन वार्ड में है इनके लिए आरक्षण |
| वार्ड नं. 1, 10, 16 और 18 | सामान्य महिला |
| वार्ड नं. 8 और 17 | ओबीसी महिला |
| वार्ड नं. 20 | एससी महिला |
| वार्ड नं. 2, 3, 6 और 19 | ओबीसी मुक्त |
| वार्ड नं. 4 | एसटी मुक्त |
| वार्ड नं. 14 और 15 | एससी मुक्त |
| वार्ड नं. 5, 7, 9, 11, 12, 13 | सामान्य मुक्त |
यह भी पढ़ें : खैरागढ़ में पालिका चुनाव के लिए पार्षद पदो का आरक्षण इस तारीख को.. आरक्षण के बाद बढ़ेगी सरगर्मी
मौजूदा पार्षदों की संभावित दावेदारी पर बड़ा असर
आरक्षण के बाद सबसे ज्यादा असर मौजूदा जनप्रतिनिधियों की संभावित दावेदारी पर पड़ा है। वार्ड 16 के महिला वर्ग के लिए आरक्षित होने से पार्षद विनय देवांगन की इस वार्ड से दावेदारी प्रभावित हुई है। नगर पालिका उपाध्यक्ष रज्जाक खान का वार्ड 18 अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित हुआ है। वहीं लगातार दो बार पार्षद रहे दिलीप लहरे का वार्ड 20 अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित होने से इस वार्ड से उनकी दावेदारी की स्थिति बदल गई है।![]()
देखें वार्डवार पूरी सूची…




![whatsapp-seeklogo[1]](https://khabar24x7.in/wp-content/uploads/2026/06/whatsapp-seeklogo1-300x89.png)

