3 साल के बच्चे के साथ प्रेमी और मां की ऐसी हैवानियत, सिगरेट से दागा किया मारपीट.. देखकर सहम जायेगा दिल
छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 रायपुर। एक मां और उसके प्रेमी की हैवानियत सामने आई है। राजधानी रायपुर से बेरहम मां ने प्रेमी के साथ मिलकर तीन साल के मासूम की बेरहमी से पिटाई की। इतना ही नहीं आरोपियों ने मासूम को सिगरेट से भी दागा। मारपीट की इस घटना में मासूम की आंखे सूज गई और हाथ में गंभीर चोट की वजह से प्लास्टर चढ़ाना पड़ा। मोहल्ले वालों की शिकायत पर आरोपी मां अन्नू देवी और प्रेमी राजा के खिलाफ अपराध दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही दोनों के खिलाफ आगे की जांच कार्रवाई की जा रही है। CG News
ऐसा है पूरा मामला
ये पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र में आने वाले पंडरी के तरूण नगर, लोधी पारा का है। 3 वर्षीय बच्चे की 6 वर्षीय बहन ने मोहल्ले के लोगों को मारपीट की जानकारी दी थी, जिसके बाद लोगों ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई। CG News ![]()
यह भी पढ़ें : करंट से झुलसकर पोल से गिरा ठेका कर्मी, सुरक्षा पर सवाल
मारपीट व सिगरेट से दागकर गंभीर चोट
थाने में दी गई शिकायत के मुताबिक, पीड़ित बच्चे की मां अन्नू देवी के साथ प्रेमी राजा भी रहता है। राजा नशे में अक्सर बच्चे के साथ बेरहमी से मारपीट करता रहता और मां अन्नू देवी उसे रोकती भी नहीं थी। इतना ही नहीं आरोपी राजा बच्चे को सिगरेट से भी दागता था। Crime news
घटना वाले दिन भी आरोपी राजा ने 3 साल के मासूम से मारपीट की थी। घटना में मासूम की आंख और हाथ में गंभीर चोट लगी। CG News
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सिविल लाइन में धारा 115(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता एवं धारा 75 किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जाँच में लिया गया। Crime news
पुलिस ने बच्चे का मेडिकल परीक्षण कराकर उसे बाल कल्याण समिति के सामने पेश कर मासूम को बाल गृह में रखने की अपील करेगी। CG News
गिरफ्तार आरोपी
01.राजा उर्फ सुरेश दीप पिता स्व. भीम दीप, उम्र लगभग 35 वर्ष, निवासी तरुण नगर, पंडरी, रायपुर।
02.अन्नु देवी पति विशाल पासवान, उम्र लगभग 40 वर्ष, निवासी तरुण नगर, पंडरी थाना सिविल लाइन, रायपुर।



![whatsapp-seeklogo[1]](https://khabar24x7.in/wp-content/uploads/2026/06/whatsapp-seeklogo1-300x89.png)

