Sun. Oct 18th, 2026

जब बेटी ने निभाया बेटे का फर्ज: पिता को मुखाग्नि देकर आराध्या ने लिख दी एक नई इबारत

जब बेटी ने निभाया बेटे का फर्ज: पिता को मुखाग्नि देकर आराध्या ने लिख दी एक नई इबारत
खबर शेयर करें..

जब बेटी ने निभाया बेटे का फर्ज: पिता को मुखाग्नि देकर आराध्या ने लिख दी एक नई इबारत

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़। श्मशान घाट पर उस दिन सन्नाटा कुछ ज्यादा ही गहरा था। चिता के पास खड़ी एक बेटी, हाथ में अग्नि लिए, सामने लेटे अपने पिता को आखिरी बार निहार रही थी। यह पल था खैरागढ़ निवासी लाल चिंता हरण सिंह के पुत्र स्व. राजेन्द्र सिंह की अंतिम यात्रा का, जहां उनकी बड़ी बेटी आराध्या सिंह ने वह जिम्मेदारी निभाई, जो सदियों से सिर्फ बेटों के हिस्से मानी जाती रही है।

 

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

कहते हैं बेटी जब पैदा होती है, तो पिता की दुनिया बदल जाती है। और जब वही बेटी बड़ी होकर पिता को अंतिम विदाई देती है, तो मानो पूरा जीवन-चक्र एक गहरे अर्थ के साथ पूरा हो जाता है। आराध्या के लिए यह कोई आसान पल नहीं था — लेकिन उन्होंने बिना किसी हिचक के यह दायित्व निभाया और यह संदेश दे दिया कि पिता-पुत्री का रिश्ता किसी सामाजिक परिभाषा का मोहताज नहीं।जब बेटी ने निभाया बेटे का फर्ज: पिता को मुखाग्नि देकर आराध्या ने लिख दी एक नई इबारत

 

अंतिम संस्कार में मौजूद परिजनों और ग्रामीणों की आंखें उस पल नम हो गईं, जब आराध्या ने चिता को अग्नि दी। कई लोगों ने इसे “बेटी के प्रेम की सबसे बड़ी मिसाल” करार दिया, तो कुछ ने कहा कि यह दृश्य आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सीख बनकर रहेगा — कि बेटियां किसी भी दायित्व को निभाने में कभी पीछे नहीं रहतीं, चाहे वह जीवन की सबसे कठिन घड़ी ही क्यों न हो।

यह भी पढ़ें : करंट से झुलसकर पोल से गिरा ठेका कर्मी, सुरक्षा पर सवाल

राजेन्द्र सिंह की यह अंतिम यात्रा अब सिर्फ एक परिवार की नहीं, बल्कि पूरे खैरागढ़ क्षेत्र की भावनाओं से जुड़ी एक घटना बन चुकी है — जहां एक बेटी के आंसुओं के साथ-साथ उसकी हिम्मत ने भी सबका दिल छू लिया।

यह भी पढ़ें : 3 साल के बच्चे के साथ प्रेमी और मां की ऐसी हैवानियत, सिगरेट से दागा किया मारपीट.. देखकर सहम जायेगा दिल 




खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!