Sat. Oct 31st, 2026

चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री कलेक्टरों को दिए ये निर्देश

चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री कलेक्टरों को दिए ये निर्देश
खबर शेयर करें..

चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री कलेक्टरों को दिए ये निर्देश

रायपुर // अर्नब (Arnab) चक्रवाती तूफान और भारी बारिश से छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और झारखंड समेत कई राज्यों में पकी हुई धान और अन्य फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। छत्तीसगढ़ राज्य के कई हिस्सों में धान की पकी हुई फसल खेतों में पानी भरने से खराब हो गई है। किसान संगठनों ने 75% से अधिक रकबे की फसल प्रभावित होने का दावा किया है और मुआवजे तथा कर्जमाफी की मांग की है। ऐसे मे किसानों को राहत पहुचअने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी जिला कलेक्टरों को फसल नुकसान का तत्काल सर्वेक्षण (Survey) कराकर RBC 6-4 के तहत प्रभावित किसानों को राहत राशि देने के निर्देश दिए हैं।

तत्काल फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने के निर्देश

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में फसलों को हुए नुकसान को गंभीरता से लेते हुए सभी जिला कलेक्टरों को तत्काल फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि प्रभावित किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और उन्हें समय पर राहत मिल सके, इसके लिए जिला प्रशासन पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य करे।

मुख्यमंत्री साय ने निर्देश दिए हैं कि प्रभावित क्षेत्रों में फसलों को हुए नुकसान का शीघ्र आकलन कर आर.बी.सी. 6-4 के प्रावधानों एवं निर्धारित मानदंडों के अनुसार पात्र किसानों को सहायता राशि उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सर्वेक्षण से लेकर सहायता राशि के वितरण तक की पूरी प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। सभी संबंधित अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि प्रभावित किसानों को समय पर राहत मिल सके।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393


खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!