Sat. Oct 31st, 2026

नौकरी का झांसा देकर कोरबा की युवती को भेजा म्यांमार, बनाया बंधक

नौकरी का झांसा देकर कोरबा की युवती को भेजा म्यांमार, बनाया बंधक
खबर शेयर करें..

नौकरी का झांसा देकर कोरबा की युवती को भेजा म्यांमार, बनाया बंधक

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 कोरबा // छत्तीसगढ़ में एक युवती विदेश में नौकरी पाने के लालच में साइबर ठगी करने वाले गिरोह के जाल में फंस गई। फेसबुक पर बैंकॉक में ऑफिस असिस्टेंट की नौकरी का विज्ञापन देखकर युवती ने संपर्क किया था। उसे हर महीने करीब 30 हजार थाई बात वेतन देने का लालच दिया गया।

 

आरोप है कि युवती को पहले बेंगलुरु बुलाया गया और फिर फ्लाइट से थाईलैंड ले जाया गया। वहां से सीमा पार कराकर उसे म्यांमार के कुख्यात केके पार्क पहुंचा दिया गया। वहां पहुंचते ही उसका पासपोर्ट छीन लिया गया और उसे बंधक बना लिया गया।नौकरी का झांसा देकर कोरबा की युवती को भेजा म्यांमार, बनाया बंधक

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

 

पीड़िता के मुताबिक, उसके साथ मारपीट और प्रताड़ना की गई। इतना ही नहीं, उसे फर्जी सोशल मीडिया आईडी बनाने और ऑनलाइन ट्रेडिंग व निवेश के नाम पर भारतीय लोगों से ठगी करने के लिए मजबूर किया गया।

यह भी पढ़ें : चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री कलेक्टरों को दिए ये निर्देश

हालांकि, युवती किसी तरह भारतीय दूतावास और स्थानीय प्रशासन की मदद से सुरक्षित भारत लौटने में कामयाब रही। इसके बाद उसने कोरबा के दर्री थाने में शिकायत दर्ज कराई।

 

मामले की जांच के दौरान पुलिस को महाराष्ट्र के गोंदिया की रहने वाली स्नेहा भथलाल बडोले नाम की महिला की संलिप्तता के साक्ष्य मिले। इसके आधार पर पुलिस ने 35 वर्षीय आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायालय में पेश करने के बाद रिमांड पर लिया गया है।

 

पुलिस के मुताबिक, मामले में BNS की धारा 143(2) और 146 के तहत अपराध दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

 

वहीं, कोरबा पुलिस ने लोगों से अपील की है कि विदेश में नौकरी के नाम पर मिलने वाले अनजान ऑफर्स की अच्छी तरह जांच करें। बिना सत्यापन के किसी व्यक्ति या विज्ञापन पर भरोसा न करें।.




खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!