Sat. Jun 27th, 2026

मनरेगा कर्मियों ने दिलाई पंचायत मंत्री को लंबित मांगों की याद

खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7  खैरागढ़ // पंचायत मंत्री को मनरेगा कर्मियों के लंबित मांगों को याद दिलाई है।  विकासखंड खैरागढ़ के ग्राम पंचायत सोनपुरी में भूमिपुजन कार्यक्रम में पहुंचे रविन्द्र चौबे कृषि एवम पंचायत मंत्री छत्तीसगढ़ शासन के समक्ष मनरेगा कर्मचारी महासंघ ब्लाक इकाई खैरागढ़, द्वारा अपनी लंबित मांगों को रखा। MNREGA, Panchayat Minister

कवासी लखमा आबकारी मंत्री के 6 माह के भीतर वादों को पूरा करने का आश्वासन को याद दिलाए। पंचायत मंत्री को मनरेगा कर्मियों के 66 दिवस के हड़ताल उपरांत, मनरेगा हड़ताली मंच में कवासी लखमा केबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन द्वारा हमारी मांगो को 6 माह के भीतर पूरा करवाने का आश्वासन दिए जाने पर 6 माह से अधिक हो जाने पर आज दिनांक तक मांगो पर विचार नहीं जाने एवम उक्त संबध कई बार पत्राचार किए जानकारी दी। मांगो पर यथोचित कार्यवाही नही होने पर हम मनरेगा कर्मी व्यस्थित हुए है। MNREGA

इसी बीच मंत्री ने हमारी मांगो पर गंभीरता से विचार करते हुए जल्द से जल्द पूर्ण किए जाने का आश्वासन देते आप लोगो के मांगो के बारे में जानकारी होने की बात कही गई। ज्ञापन सौंपते समय बड़ी संख्या में मनरेगा कर्मी कुमारी प्रतिभा जागड़े, कुमारी साहू, श्रीमती खिलेश्वरी जघेल आदि उपस्थित थे। MNREGA, Panchayat Minister

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

मनरेगा कर्मियों की लंबित मांगे..

1 कांग्रेस पार्टी द्वारा चुनावी जन घोषणा 2018 को आत्मसात करते हुए समस्त मनरेगा कर्मियों को नियमित किया जाए।

2 नियमितीकरण की प्रक्रिया तक समस्त कर्मियों पर 1966 पंचायत नियमावली लागू करते हुए ग्राम रोजगार सहायकों का ग्रेड पे निर्धारित किया जाए।

3 हड़ताल अवधि का वेतन भुगतान किया जाए।

4 ग्राम रोजगार सहायकों को शासन द्वारा मानदेय में सामिल कर जानकारी प्रेषित किया गया है किंतु ग्रामीण स्तर पर योजना के क्रियान्वयन हेतु रोजगार सहायकों की न्युक्ति संविदा नियुक्ति की गई है।

MNREGA workers reminded the Panchayat Minister of pending demands


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg