प्रशासनिक उपेक्षा से बढ़ी निराशा, गंडई व खैरागढ़ निजी सीबीएसई विद्यालय की सूची से बाहर
छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़/गंडई // जिला गठन के बाद भी गंडई क्षेत्र बुनियादी सुविधाओं और विकास से दूर नजर आ रहा है। गंडई को अब तक जिला स्तरीय सौगात मिली है और न ही महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ मिल रहा है। बदहाली का आलम यह है कि यहां की सड़कें पूरी तरह बेहाल हो चुकी है, वहीं शासकीय विभागों में अधिकारियों व कर्मचारियों की कमी बनी हुई है, जिसके कारण अधिकांश कार्यालय महज प्रभारियों के भरोसे चल रहे हैं।
खेल के क्षेत्र में अंचल के बच्चे राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेकर नाम रोशन कर रहे हैं, लेकिन, विडंबना यह है कि इन खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए सुविधाजनक खेल मैदान तक उपलब्ध नहीं है। शांत और धार्मिक पहचान रखने वाले नगर में लचर कानून व्यवस्था के चलते नशे का कारोबार बढ़ते जा रहा है, जिससे नागरिकों में गहरी चिंता व्याप्त है।![]()
मूलभूत सुविधाओं, खेल, प्रशासन और कानून व्यवस्था के मोर्चे पर पिछड़ने के बाद अब गंडई को शिक्षा से वंचित रखा जा रहा है। ताजा मामला छत्तीसगढ़ शासन की औद्योगिक विकास नीति के तहत निजी सीबीएसई विद्यालय की स्थापना से जुड़ा है, जिसमें गंडई और खैरागढ़ विकासखंड की अनदेखी की गई है।
मुख्यमंत्री को लिखा पत्रउक्त गंभीर मुद्दे को लेकर खैरागढ़ निवासी हॉ नरेन्द्र सोनी ने मुख्यमंत्री तहा जिले के प्रभारी मंत्री को पत्र लिखकर निजी सीधीरसाई विद्यालय की स्थापना के लिए आमंत्रित रुचि की अभिव्यक्ति में मंडई एवं बैरागढ़ विकासखंड को शामिल करने का आग्रह किया है। यह पत्र कलेक्टर को भी सौंपा गया है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि निजी निवेश को प्रोत्साहन देने के प्रावधान अंतर्गत निजी सीबीएसई विद्यालय की स्थापना के लिए ईओआई आमंत्रित की गई है। डॉ. सोनी ने बताया कि इस सूची में मंडई और खैरागढ़ को शामिल नहीं किया गया है। |
बच्चों को मिलेगा लाभ
जिले में केवल एक निजी सीखीएसई एवं एक केंद्रीय विद्यालय संचालित है, जहां सीटों की संख्या सीमित होने के कारण गडई सहित आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने एक्सन और जिला प्रशासन से मांग की है कि प्रमाणित पात्र स्थानों की सूची में मंडई एवं बैरागढ़ विकासखंड को शामिल किया जाए ताकि वांचलों और नगरीय क्षेत्र के विद्यार्थियों को लाम मिल सके।



![whatsapp-seeklogo[1]](https://khabar24x7.in/wp-content/uploads/2026/06/whatsapp-seeklogo1-300x89.png)

