Thu. Nov 26th, 2026

दो भाइयों का कारनामा : पढ़ाई 10वीं, पर AI एक्सपर्ट बनते किया एक करोड़ की ठगी

दो भाइयों का कारनामा : पढ़ाई 10वीं, पर AI एक्सपर्ट बनते किया एक करोड़ की ठगी
खबर शेयर करें..

दो भाइयों का कारनामा : पढ़ाई 10वीं, पर AI एक्सपर्ट बनते किया एक करोड़ की ठगी

क्राइम खबर डेस्क खबर 24×7 नई दिल्ली // स्कूल की पढ़ाई भले ही दसवीं से आगे नहीं बढ़ी, लेकिन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (ai) के इस्तेमाल से दो भाइयों ने जाली केवाइसी करते हुए ठगी का ऐसा जाल बुना कि लोन कंपनियां भी गच्चा खा गई।

इंटरनेट से आम लोगों के पहचान पत्र निकालकर और एआइ टूल्स से उनकी फोटो व नाम बदलकर एक करोड़ रुपए से अधिक के 70 से ज्यादा के लोन लेने वाले गुरुग्राम के दो सगे भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

बिगड़े सिबिल स्कोर ने खोली पोल

हाई-टेक ठगी का भंडाफोड़ तब हुआ, जब एक व्यक्ति ने अपना सिबिल स्कोर बिगड़ने पर पैन नंबर की जांच की। पता चला कि उसके नाम पर 7 लाख के 30 से ज्यादा लोन चल रहे हैं और करीब 47 लाख रुपए की गारंटर देनदारी भी दर्ज है।

पुलिस ने आरोपियों की पहचान गौरव छाबड़ा (35) और उसके छोटे भाई शुभम उर्फ दिव्यांग छाबड़ा (24) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, दोनों दसवीं ड्रॉपआउट और बेरोजगार थे। 2022 से चल रहे ठगी के इस खेल में उन्होंने हर महीने 3 से 4 लाख रुपए तक की कमाई की। पुलिस ने अब तक ऐसे करीब 50 पीड़ितों की पहचान की है जिनके दस्तावेजओ का उपयोग हुआ है।दो भाइयों का कारनामा : पढ़ाई 10वीं, पर AI एक्सपर्ट बनते किया एक करोड़ की ठगी

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

एक लाख की लिमिट करते थे आवेदन, ऑनलाइन लोन कम्पनियों से ही लेते थे लोन 

आरोपी जानबूझकर उन ऑनलाइन लोन कंपनियों को निशाना बनाते थे, जहां फिजिकल वेरिफिकेशन नहीं होता। बड़े लोन पकड़े जाने के डर से वे एक बार में करीब एक लाख रुपए तक का ही आवेदन करते थे।




खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!