Thu. Nov 26th, 2026

विश्वविद्यालय के समृद्ध ग्रंथालय से रूबरू हुए पुस्तकालय विज्ञान के विद्यार्थी

विश्वविद्यालय के समृद्ध ग्रंथालय से रूबरू हुए पुस्तकालय विज्ञान के विद्यार्थी
खबर शेयर करें..

विश्वविद्यालय के समृद्ध ग्रंथालय से रूबरू हुए पुस्तकालय विज्ञान के विद्यार्थी

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // राजकुमारी इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ में सेठ रतनचंद खुराना कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय के पुस्तकालय विज्ञान में अध्ययनरत विद्यार्थियों ने शैक्षणिक भ्रमण किया। जनसंपर्क अधिकारी डॉ. मंगलानंद झा के मार्गदर्शन में पहुंचे बी.लिब और एम.लिब के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के समृद्ध ग्रंथालय का अवलोकन कर वहां की व्यवस्थाओं और संग्रह के बारे में जानकारी प्राप्त की।

 

ग्रंथालय प्रभारी डॉ. जे. मोहन ने विद्यार्थियों को पुस्तकें खोजने की प्रक्रिया, उनके व्यवस्थित रख-रखाव और ग्रंथालय में संग्रहित दुर्लभ पांडुलिपियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के ग्रंथालय में विविध विषयों से संबंधित पुस्तकों और पांडुलिपियों का समृद्ध संग्रह उपलब्ध है। विद्यार्थियों ने ग्रंथालय की व्यवस्था और संग्रह को उपयोगी बताते हुए प्रसन्नता जताई।विश्वविद्यालय के समृद्ध ग्रंथालय से रूबरू हुए पुस्तकालय विज्ञान के विद्यार्थी

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

 

कम संसाधनों में बेहतर व्यवस्था की सराहना

शैक्षणिक भ्रमण में साथ आए प्राध्यापक ने कहा कि सीमित संसाधनों और गिने-चुने प्रशिक्षित कर्मचारियों के बावजूद ग्रंथालय में पुस्तकों का सुव्यवस्थित रख-रखाव और बेहतर प्रबंधन सराहनीय है। इसके लिए ग्रंथालय के कर्मचारीगण बधाई के पात्र हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. डॉ. लवली शर्मा के प्रयासों की भी सराहना की। भ्रमण में डॉ. भावना वर्मा, विभागाध्यक्ष फरहा परवीन सिद्दीकी, भावना यादव, शिवानी तिवारी सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे।




खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!