Thu. Nov 26th, 2026

पुलिस अभिरक्षा से दो आरोपी फरार, लापरवाही पर तीन आरक्षक निलंबित

kotwali thana rajnandgaon
खबर शेयर करें..

पुलिस अभिरक्षा से दो आरोपी फरार, लापरवाही पर तीन आरक्षक निलंबित

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 राजनांदगांव। राजनांदगांव पुलिस की अभिरक्षा से दो आरोपियों के फरार होने का मामला सामने आया है। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में तीन आरक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबित आरक्षकों को रक्षित केंद्र राजनांदगांव में संबद्ध किया गया है।

 

मिली जानकारी के अनुसार, थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 732/2026 एवं 733/2026 के तहत दर्ज अलग-अलग मामलों में बीएनएस की धाराओं में आरोपी विशाल बांसफोड़ और राजेश साहू को 25 नवंबर 2026 को पूछताछ के लिए थाने लाया गया था। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपराध करना स्वीकार किया था। साथ ही घटना में लूटे गए मोबाइल और नकदी को अपने घर में रखना बताया था।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

 

रात्रि होने के कारण दोनों आरोपियों को हथकड़ी लगाकर थाने में रखा गया था। उनकी सुरक्षा के लिए आरक्षक नितेश ध्रुव और किशन देवांगन की ड्यूटी लगाई गई थी, जबकि रात्रि थाना हाजिरी ड्यूटी पर आरक्षक दुर्गेश साहू तैनात थे। लेकिन 26 नवंबर की सुबह करीब 7 बजे दोनों आरोपी पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गए।

 

घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि आरोपियों के पुलिस अभिरक्षा से फरार होने का अवसर ड्यूटी पर तैनात आरक्षकों की कर्तव्य के प्रति लापरवाही के कारण मिला। इससे पुलिस विभाग की छवि पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है।

 

इस मामले में पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने आरक्षक क्रमांक 1187 नितेश ध्रुव, आरक्षक क्रमांक 1749 किशन देवांगन एवं आरक्षक क्रमांक 498 दुर्गेश साहू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केंद्र राजनांदगांव संबद्ध कर दिया है। निलंबन अवधि के दौरान नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

 

वहीं, पुलिस अधीक्षक ने मामले की प्राथमिक जांच कर सात दिवस के भीतर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश उप पुलिस अधीक्षक (अजाक/क्राइम) सत्यप्रकाश तिवारी को दिए हैं। फिलहाल पुलिस फरार दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी है।




खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!