Fri. Nov 27th, 2026

चालक को झपकी आए तो बजेगा बजर, सातवीं के डिगेन्द्र ने बनाया सेंसर वाला चश्मा

A buzzer will sound if the driver dozes off चालक को झपकी आए तो बजेगा बजर, सातवीं के डिगेन्द्र ने बनाया सेंसर वाला चश्मा
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // सड़क हादसों की एक बड़ी वजह वाहन चालकों को ड्राइविंग के दौरान नींद की झपकी आना भी है। कई बार चंद सेकंड की लापरवाही जानलेवा साबित हो जाती है। लेकिन अब इस समस्या का समाधान खोजने की कोशिश खैरागढ़ के एक स्कूली छात्र ने की है। ग्राम दपका की शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में कक्षा कक्षा सातवीं में पढ़ने वाले डीगेन्द्र सिन्हा ने ऐसा स्मार्ट चश्मा तैयार किया है, जो चालक को नींद की झपकी आते ही अलर्ट कर देगा। खास बात यह है कि इस नवाचार को संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में दूसरा स्थान मिला है और अब यह मॉडल राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाएगा।

 

दुर्ग स्थित सेजेस जेवराड़ी बहुद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जोन स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी एवं पश्चिम भारत विज्ञान मेले का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में खैरागढ़ के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला दबका के कक्षा सातवीं के छात्र डीगेन्द्र सिन्हा ने अपना स्मार्ट चश्मा मॉडल प्रस्तुत किया। इस चश्मे में सेंसर तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। जैसे ही वाहन चालक को नींद की झपकी आती है, सेंसर उसे डिटेक्ट कर अलर्ट सिस्टम को सक्रिय कर देता है। इसके बाद बजर बजने लगता है। इतना ही नहीं, चालक की नींद नहीं खुलने की स्थिति में पानी का फव्वारा छोड़ने की व्यवस्था भी इसमें की गई है, ताकि चालक तुरंत सतर्क हो सके और संभावित सड़क दुर्घटना को टाला जा सके। चालक को झपकी आए तो बजेगा बजर, सातवीं के डिगेन्द्र ने बनाया सेंसर वाला चश्मा

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

 

शिक्षा विभाग ने प्रतियोगिता का आयोजन दुर्ग के शासकीय जे.आर.डी. बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में किया। इसमें दुर्ग, बालोद, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिलों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों ने अपने मॉडल प्रस्तुत किए।  इस मॉडल को पहले जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मिला। इसके बाद संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में छात्र डीगेन्द्र ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान हासिल किया। अब चयनित मॉडल राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदर्शित किया जाएगा।  

यह भी पढ़े : छत्तीसगढ़ में विज्ञान एवं नवाचार को मिलेगा बढ़ावा, साइंस सिटी की स्थापना के लिए प्रक्रियाएं शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश

शिक्षक अजय सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में तैयार यह मॉडल केवल एक वैज्ञानिक प्रयोग नहीं, बल्कि बच्चों को तकनीक के माध्यम से वास्तविक समस्याओं का समाधान खोजने की सीख भी दे रहा है। शिक्षक के मुताबिक राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत कौशल आधारित शिक्षा पर जोर दिया जा रहा है, जिसमें बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ प्रयोग और नवाचार के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। इसी कड़ी में स्कूल के विद्यार्थियों ने हेलमेट से जुड़ा एक अन्य सुरक्षा मॉडल भी तैयार किया है। इसमें बाइक चालक के हेलमेट नहीं पहनने पर बजर बजने की व्यवस्था की गई है। ऐसे प्रयोग बच्चों की वैज्ञानिक सोच और तकनीकी समझ को नई दिशा दे रहे हैं।

चालक को झपकी आए तो बजेगा बजर, सातवीं के डिगेन्द्र ने बनाया सेंसर वाला चश्मा

अजय सिंह राजपूत, विज्ञान शिक्षक ने बताया की दुर्ग में आयोजित संभाग स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी एवं पश्चिम भारत विज्ञान मेला प्रतियोगिता में उनके मॉडल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
डिगेन्द्र ने चश्मे में सेंसर और बजर लगाया है। सेंसर चालक की आंखों की गतिविधि को पहचानता है। झपकी का संकेत मिलते ही बजर तेज आवाज करता है। इस मॉडल का उद्देश्य चालक को समय रहते सचेत करना है, ताकि झपकी के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं का खतरा कम हो सके। A buzzer will sound if the driver dozes off चालक को झपकी आए तो बजेगा बजर, सातवीं के डिगेन्द्र ने बनाया सेंसर वाला चश्मा

कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने जिला शिक्षा अधिकारी उपेंद्र कुमार देवांगन की उपस्थिति में चश्मे का अवलोकन किया और डिगेन्द्र को पुरस्कृत कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विज्ञान मार्गदर्शक शिक्षक अजय सिंह राजपूत, चंदन मिंज और प्रधानपाठक रघुनाथ प्रसाद सिन्हा को भी बधाई दी। डिगेन्द्र इससे पहले स्मार्ट हेलमेट अलर्ट और सड़क पर गायों के दुर्घटनाग्रस्त होने की तत्काल सूचना देने से जुड़ी परियोजनाओं पर भी काम कर चुके हैं। जिला शिक्षा अधिकारी ने उनकी वैज्ञानिक सोच की सराहना करते हुए उन्हें ‘मिनी वैज्ञानिक’ कहा। विकासखंड शिक्षा अधिकारी  नीलम राजपूत और सहायक संचालक मनोहर लाल चंदेल ने भी डिगेन्द्र को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं।

कुल मिलाकर, खैरागढ़ के इस नन्हे वैज्ञानिक का स्मार्ट चश्मा सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में एक उपयोगी पहल साबित हो सकता है। जरूरत है ऐसे नवाचारों को प्रोत्साहन और तकनीकी सहयोग देने की, ताकि स्कूलों में तैयार होने वाले ये मॉडल भविष्य में वास्तविक जीवन की समस्याओं का समाधान बन सकें।




खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!