Fri. Nov 27th, 2026

छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठंड की रफ्तार, 13 जिलों में पारा 15 डिग्री से नीचे; अंबिकापुर संभाग में 9 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान

छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठंड की रफ्तार, 13 जिलों में पारा 15 डिग्री से नीचे; अंबिकापुर संभाग में 9 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठंड की रफ्तार, 13 जिलों में पारा 15 डिग्री से नीचे; अंबिकापुर संभाग में 9 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान 

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 रायपुर // छत्तीसगढ़ में मौसम साफ होते ही ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। प्रदेश के 13 जिलों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। उत्तर छत्तीसगढ़ में सर्दी का असर ज्यादा देखने को मिल रहा है, वहीं मैदानी इलाकों में भी रात और सुबह के समय ठिठुरन बढ़ गई है।

बलरामपुर-रामानुजगंज 8.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा। सरगुजा में पारा 9.2 डिग्री और सूरजपुर में 9.4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। सूरजपुर में तापमान सामान्य से 7.1 डिग्री कम दर्ज किया गया।  छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठंड की रफ्तार, 13 जिलों में पारा 15 डिग्री से नीचे; अंबिकापुर संभाग में 9 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

यह भी पढे : चालक को झपकी आए तो बजेगा बजर, सातवीं के डिगेन्द्र ने बनाया सेंसर वाला चश्मा

ठंड का असर मैदानी इलाकों में भी तेजी से बढ़ रहा है। बालोद में न्यूनतम तापमान सामान्य से 6.6 डिग्री और बेमेतरा में 6.5 डिग्री नीचे रिकॉर्ड किया गया है। पेंड्रा समेत कई इलाकों में सुबह कोहरे की चादर दिखाई देने लगी है। फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है और किसी विशेष अलर्ट की घोषणा नहीं की गई है।

दिन में धूप से थोड़ी राहत मिल रही है, लेकिन शाम होते ही ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट महसूस हो रही है।




खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!