Fri. Nov 27th, 2026

किताबों की मुहर मिटाई, कुर्सियां काटीं और कबाड़ी को बेच दिया स्कूल का सामान

They erased the stamps from books, cut up chairs, and sold school supplies to a junk dealer. किताबों की मुहर मिटाई, कुर्सियां काटीं और कबाड़ी को बेच दिया स्कूल का सामान
खबर शेयर करें..

किताबों की मुहर मिटाई, कुर्सियां काटीं और कबाड़ी को बेच दिया स्कूल का सामान

​छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // सरकारी स्कूल की संपत्ति और किताबों को कबाड़ में बेचने का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि छुट्टी के दिन कबाड़ी को बुलाकर लोहे की कुर्सियां कटर से काटी गईं और पाठ्यपुस्तकें भी बेच दी गईं। पहली खेप में करीब 19 हजार रुपये का सामान ले जाने की बात कही जा रही है। इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी ने पाठ्यपुस्तकों को कबाड़ में बेचने को अपराध बताया है और जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।

​

मामला गंडई-पंडरिया इलाके के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पेंडरवानी का है। आरोप है कि यहां स्कूल प्रबंधन और प्राचार्य ने शाला प्रबंधन एवं विकास समिति यानी एसएमडीसी के अध्यक्ष और पदाधिकारियों को बिना बताए स्कूल की सामग्री कबाड़ में बेच दी।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

​

जानकारी के मुताबिक, 24 नवंबर को गुरुनानक जयंती की छुट्टी के दिन स्कूल में कबाड़ी वाहन बुलाया गया था। आरोप है कि लोहे की कुर्सियों को कटर मशीन से काटकर कबाड़ बनाया जा रहा था और साथ ही पाठ्यपुस्तकें भी बेची जा रही थीं। They erased the stamps from books, cut up chairs, and sold school supplies to a junk dealer. किताबों की मुहर मिटाई, कुर्सियां काटीं और कबाड़ी को बेच दिया स्कूल का सामान

​

जब इसकी भनक एसएमडीसी अध्यक्ष प्रवीण साहू, सरपंच, उपसरपंच और अन्य पदाधिकारियों को लगी, तो वे मौके पर पहुंचे। एसएमडीसी अध्यक्ष का आरोप है कि उपयोगी पाठ्यपुस्तकों के कवर फाड़कर और उन पर लगी मुहर को रंग से ढंकने की कोशिश की गई। बताया जा रहा है कि कबाड़ी संचालक ने पहली खेप में करीब 19 हजार रुपये का सामान ले जाने की बात कही है, और इस पूरे मामले की वीडियो क्लिपिंग सुरक्षित होने का भी दावा किया गया है।

​

जिला शिक्षा अधिकारी उपेन्द्र देवांगन ने कहा यह मामला शाला विकास समिति के वहीं के अध्यक्ष और कुछ ग्रामीण मेरे पास आए, उन्होंने यह जानकारी दी। तब मुझे मालूम पड़ा है।

जैसे ही जानकारी मिली, तत्काल मैंने… बहुत सारी शिकायतें उनके द्वारा बताई गईं। और शिकायतों में सबसे पहली बात तो यह कि पुस्तकें 2026-27 की हैं ऐसा पता चल रहा है। और जो पुस्तकें कबाड़ में बेची गई हैं, उसके बारे में ह भी जानकारी मिली कि वह पाठ्यपुस्तकें हैं। और पाठ्यपुस्तकों को किसी भी सूरत में कबाड़ में या कबाड़ी को बेचने का कोई प्रावधान नहीं है। और यदि ऐसा किया गया है, तो यह बहुत गंभीर मामला है।

इसके लिए मैंने तत्काल अपने यहां सहायक संचालक मनोहर चंदेल जी को भेजा, जो कल गए थे। और वह पौने दस बजे से लेकर शाम को चार बजे तक वहां पर उपस्थित रहे और बच्चों से और मौका मुआयना जिस कक्ष में हुआ तो उसको भी उन्होंने देखा। वहां से मैंने उनको निर्देशित भी किया था कि सीसीटीवी कैमरा हो तो देखें। सीसीटीवी कैमरा भी लिया गया और जिसमें यह स्पष्ट दिख रहा है कि उसमें बच्चे… पुस्तक को, जिल्द को फाड़वाया जा रहा है, रंग में भी पोता जा रहा है। कटर से काटने वाली बात भी सामने आई।

और सहायक संचालक मुझे अभी प्रतिवेदन सौंपने वाले हैं, जो सौंपे नहीं हैं, लेकिन उनसे जो मुझे मौखिक जानकारी मिली उसके अनुसार यही पाया जा रहा है कि वहां कोई पीयूष कंबोली हैं, जो उस दिन अवकाश पर रहे। और प्राचार्य दो घंटे तक नहीं आए, तो उनका अनुपस्थित चढ़ाया गया है। पांच और शिक्षक जो संस्था आए ही नहीं, उनका भी उनके द्वारा अब्सेंट डाला गया, उनका एक दिन का वेतन काटा जाएगा। इस प्रकार यह मामला बहुत गंभीर प्रतीत हो रहा है और इस पर मैं शीघ्र ही एक जांच समिति बैठाऊंगा और उनकी रिपोर्ट आने के बाद उस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

They erased the stamps from books, cut up chairs, and sold school supplies to a junk dealer.




खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!