Breaking
Sat. Mar 28th, 2026

स्कूल की पिकनिक बस पलटी..सत्रह घायल सात गंभीर, घायलों में चार बच्चे

खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ । स्कूल के बच्चों को दर्शनीय स्थल भोरमदेव की सैर कराने के उद्देश्य से खैरागढ़ से निकली स्कूल बस अनियंत्रित होकर पलट गयी। बस में सवार कुल 17 लोगों में सभी को चोट लगी है। सात गंभीर रूप से घायल हैं। इन्हीं घायलों में चार बच्चे भी शामिल हैं। बस दाऊचौरा स्थित अल्फा इंग्लिश मीडियम स्कूल की बतायी जाती है।

खैरागढ़ दाऊचौरा स्थित अल्फा इंग्लिश मीडियम स्कूल की बस आज सुबह भोरमदेव पिकनिक के लिए रवाना हुई। सहसपुर लोहारा से लगभग दो किलोमीटर पहले बस की गति अधिक होने से उसका पट्टा टूट गया। बस में सवार कुल 17 लोगों में केवल दो ही पुरुष थे। शेष महिलाएं एवं बच्चे थे। बताया जाता है कि ग्राम लालपुर के पास सुबह लगभग 10- 11 के बीच उक्त हादसा हुआ।

solar pinal
solar pinal

घटना स्थल पर हाहाकर मच गया। यह भी खुलासा हुआ है कि 10 लोगों को ज्यादा चोटें आयी है, जिनमें से सात गंभीर है। मौके पर पहुंची सहसपुर लोहारा पुलिस ने घायलों को त्वरित रूप से इलाज हेतु सहसपुर लोहारा के शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल कवर्धा रेफर किया गया है।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

इस हादसे के बाद मौके पर बस में बैठे लोगों की चीख-पुकार शुरू हो गई, आवाज सुनकर आए राहगीरों ने घायलों की मदद की। डायल 112 व 108 के साथ पुलिस थाना सहसपुर लोहारा को जानकारी दी गई। मौके पर बचाव की टीम ने घायलों को बस से निकला। कई घायल बस के अंदर ही फंस गए थे। ऐसे में उन्हे निकालने के लिए काफी मशक्कत उठानी पड़ी। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां सहसपुर लोहारा के सरकारी अस्पताल में पहले से ही तैयारी पूरी कर ली गई थी।

नियंत्रित गति बनी दुर्घटना का कारण

अल्फा इंग्लिश स्कूल के बच्चों एवं शिक्षकों से भरी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण अनियंत्रित गति के रूप में सामने आया है। वाहन चालक ब्रेक फेल से गति को नियंत्रित करने में सफल नहीं हो पाया और वाहन पलट गया। स्कूल की दुर्घटनाग्रस्त बस का एक हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है, जो दुर्घटना के कारण को स्पष्ट करता दिख रहा है।

दो लोग ज्यादा गंभीर 

सहसपुर लोहारा पुलिस के अनुसार बस में सवार 17 लोगों में से दो की हालत ज्यादा चिंता जनक है। पुलिस ने बताया कि प्रीति वर्मा (22) एवं पुन्नी अम्मा (55) को अधिक चोट लगी है। बस में वाहन चालक सहित केवल दो ही पुरुष थे। महिलाएं एवं बच्चे अधिक होने से घटना स्थल में अफरा-तफरी मच गयी।


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
खैरागढ़ में चैत्र नवरात्र की तैयारी पूरी, कल होगी ज्योति कलश स्थापना खैरागढ़। नगर सहित पूरे क्षेत्र के देवी मंदिरों में चैत्र नवरात्र को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार से प्रारंभ हो रहे वासंती नवरात्रि के अवसर पर शहर के प्रमुख मां दंतेश्वरी माता मंदिर, मां शीतला मंदिर सहित सभी देवी मंदिरों में ज्योति कलश की स्थापना की जाएगी। मां दंतेश्वरी मंदिर के पुजारी डॉ. मंगलानंद झा ने बताया कि यह मंदिर खैरागढ़ का सबसे प्राचीन देवी मंदिर है, जहां हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु नवरात्रि के दौरान पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि चैत्र प्रतिपदा से हिंदू नववर्ष की भी शुरुआत होती है और इस बार विक्रम संवत 2083 का नाम ‘रुद्र’ संवत्सर रहेगा। उन्होंने नवरात्रि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्ष में चार नवरात्रि होती हैं, लेकिन आश्विन और चैत्र नवरात्रि विशेष रूप से प्रमुख मानी जाती हैं। चैत्र नवरात्रि को वासंती नवरात्रि भी कहा जाता है। मुहूर्त को लेकर फैली भ्रांतियों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि ज्योति प्रज्वलन का कोई विशेष मुहूर्त नहीं होता, बल्कि कलश स्थापना, नवग्रह, गौरी-गणेश, सप्तमातृका, षोडश मातृका और योगिनी की स्थापना के लिए निश्चित समय होता है। मां दंतेश्वरी मंदिर में दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कलश स्थापना की जाएगी। इसके बाद शाम के समय श्रद्धालु अपने नाम से स्थापित ज्योति कलश प्रज्वलित करेंगे। मंदिर प्रबंधन के अनुसार मां दंतेश्वरी मंदिर में इस वर्ष करीब 330 ज्योति कलश स्थापित किए जाएंगे, जबकि इतवारी बाजार स्थित मां शीतला मंदिर में लगभग 250 ज्योति कलश स्थापित होंगे। खास बात यह है कि मां दंतेश्वरी मंदिर में देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी श्रद्धालु अपनी आस्था के अनुसार ज्योति प्रज्वलित करवाते हैं। अबू धाबी, जर्मनी और कनाडा जैसे देशों में रह रहे श्रद्धालु भी मंदिर से जुड़े रहते हैं और नवरात्रि में अपनी सहभागिता निभाते हैं। चैत्र नवरात्रि को लेकर पूरे खैरागढ़ में भक्ति और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।