Mon. Jun 15th, 2026

सिविल इंजीनियर की कनपटी पर पिस्टल टिकाकर घर से 50 हजार की डकैती..मकान मे पहले से घुसे थे आरोपी

सिविल इंजीनियर की कनपटी पर पिस्टल टिकाकर घर से 50 हजार की डकैती..मकान मे पहले से घुसे थे आरोपी
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ crime खबर डेस्क खबर 24×7 राजनांदगांव. शहर से सटे इंदामरा स्थित गार्डन सिटी एक्वा विलेज में सिविल इंजीनियर के पद पर कार्यरत एक व्यक्ति से उसके घर में घुसे दो अज्ञात चोरों द्वारा कनपटी पर पिस्टल टिकाकर 50 हजार रुपए चोरी करने का मामला सामने आया है।

शिकायत पर लालबाग पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 342, 380, 454, 506, 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में जुटी है। पुलिस के अनुसार डोंगरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम करमरी निवासी पंकज कुमार साहू ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह वर्तमान में गार्डन सिटी एक्वा विलेज ग्राम इंदामरा में अपने स्वयं के मकान मे रहता है और सिविल इंजीनियर हैं।

[masterslider id="11"]

शनिवार को दोपहर लगभग पौने 2 बजे वह अपने घर खाना खाने के लिए पहुंचा। इस दौरान उसके घर के सामने एक अज्ञात व्यक्ति बाइक खड़ी कर उसमे बैठा हुआ था।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें.. Slider is not published yet and saved as "draft"
         इसे भी पढ़ेंपॉक्सो बॉक्स में शिक्षकों के खिलाफ मिले पत्र..छात्राओं से बैड टच..पालकों ने थाना घेरा तब शिक्षक पर FIR

पंकज द्वारा कैसे खड़े हो पूछा तो उसी समय उसके घर के भीतर से एक अन्य अज्ञात व्यक्ति निकला और पंकज को जान से मारने की धमकी देकर कनपटी पर पिस्टल टिका कर जान से मारने की धमकी देते हुए दोनों व्यक्ति धक्का मारते पंकज को घर के बाथरूम के भीतर ले जाकर बंद कर दिए।.

पकंज किसी तरह प्रयास करके बाथरूम का दरवाजा तोड़कर बाहर निकला तो देखा की दोनों अज्ञात व्यक्ति भाग गए थे और उसके घर के बैग में रखा 2000 रूपए और आलमारी के भीतर रखे 48000 रूपए को ताला तोड़कर ले गए हैं। आरोपियों द्वारा घर में रखे 50 हजार रुपए की चोरी की गई।


source.


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg