Sat. Jun 27th, 2026

अधिकारीयों के निर्देशों की अवहेलना..3 नपा CMO को कारण बताओ नोटिस

खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7// मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी- भरतपुर जिले के नगर पालिका परिसर मनेन्द्रगढ़ सहित नगर पंचायत झगराखाड़ और नगर पंचायत खोंगापानी के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर उनसे जवाब तलब किया है। कलेक्टर पी. एस. ध्रुव ने तीनों मुख्य नगर पालिका अधिकारियों के विरूद्ध यह कार्यवाही उच्च अधिकारियों के निर्देशों के अवहेलना तथा बिना अनुमति मुख्यालय से गायब रहने के मामले में की है।

कलेक्टर ध्रुव ने नगर पालिका मनेन्द्रगढ़ के मुख्य नगर पालिका अधिकारी इसहाक खान, नगर पंचायत झगराखांड के मुख्य नगर पालिका अधिकारी संजय दुबे तथा नगर पंचायत खोंगापानी के मुख्य नगर पालिका अधिकारी तरुण एक्का को कारण बताओ नोटिस जारी कर उनसे लिखित में जवाब तलब किया है।

गौरतलब है कि उक्त तीनों नगरीय निकायों के अधिकारियों को बिना अनुमति मुख्यालय न छोड़ने के निर्देश जिला प्रशासन द्वारा कई बार पूर्व में दिए जाने के बावजूद भी अधिकारी निर्देशों के पालन में लगातार चूक कर रहे थे।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के आयोजन के सिलसिले में बीते दिनों जिला प्रशासन द्वारा आयोजित बैठक में उक्त तीनों नगरीय निकायों के सीएमओ बिना सूचना बैठक से गैरहाजिर रहे और उनके मोबाईल भी बंद थे।

कलेक्टर ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तीनों अधिकारियों को नोटिस जारी करने के साथ ही भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति पाए जाने पर कठोर कार्यवाही की चेतावनी दी है।


source


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg