Wed. Aug 12th, 2026

राहुल गांधी की भारत जोड़ यात्रा हुई समाप्त: कन्याकुमारी में बारिश से शुरू होकर कश्मीर में भारी बर्फबारी में हुई खत्म… अय्यूब खान ने कहा- 150 दिन 3570 KM चलकर रचा इतिहास

खबर शेयर करें..

श्रीनगर, भिलाई। भारत जोड़ो यात्रा में दुर्ग जिला वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पुर्व अध्यक्ष युवा कांग्रेस लोकसभा दुर्ग के अय्यूब खान शामिल हुए है। उन्होंने बताया कि,
राहुल गांधी के नेतृत्व मे कन्याकुमारी से कश्मीर तक चलने वाली 3570 किलो मीटर की भारत जोड़ो पदयात्रा कि शुरुआत 7 सितंबर 2022 को कन्याकुमारी से हुईं थी जब वहां बारिश थी फिर यह यात्रा जंगल-जंगल, गांव-गांव और शहर-शहर होते हुये कही गर्मी कही बारिश फिर कही गर्मी, अब तो कड़ाके की 3 डिग्री वाली ठंडी और आज 30 जनवरी माइनस डिग्री का सामना कर एक भारी बर्फबारी में शेरे कश्मीर स्टेडियम में समाप्त हुई।

भारत जोड़ो पदयात्रा निरंतर चल रही है। राज्यवार देखा जाये तो पदयात्रा तमिलनाडु, केरल, कर्नाटका, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, दिल्ली, हरियाणा , पंजाब होते हुये जम्मू काश्मीर पहुंची। 145 दिन 3570 किलो मीटर की पैदल यात्रा कर समाप्त हुईं। इतने राज्यों के बदलते तापमानो ने भी राहुल गांधी की यात्रा को रोक नही पाई और ना ही उनका मनोबल कम कर पाया।

राहुल गांधी रोजाना सुबह के 6 बजे ठंड हो या बारिश अंधेरा हो या उजाला सिर्फ बिना किसी गर्म कपड़े में सिर्फ पैंट और टी शर्ट पहनकर देश में भाई चारा का पैगाम और बढ़ती महगाई, बेरोजगारी का संदेश लेकर सड़क पर निकल जाते है। उनके साथ लाखो और करोड़ों देशवासियों ने यात्रा का स्वागत सत्कार किया।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

आम जन भी यात्रा में सुबह से जुड़ जाते है यह बहुत अदभुत बात है। जिसमे आम जनता के साथ कांग्रेस पार्टी के नेता कार्यकर्ता, समान विचार धारा कई राजनीतिक दल एवं संगठन, खेल जगत, फिल्म जगत, सेना के रिटायर मेजर जनरल सैनिक, भारत शासन के रिटायर एवं पदस्थ रहे कर्मचारी उच्चाधिकारीगण, समाज सेवी संगठन, बड़े, बूढ़े, महिलाएं, बच्चे युवा सभी राहुल गांधी के साथ पदयात्रा करते हुये दिख जाते थे ।


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg