Sun. Aug 23rd, 2026

VIDEO: आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका का प्रदर्शन: अनिश्चितकालीन हड़ताल के 17 वें दिन विरोध जताने जमकर बजाई ताली-थाली

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता-सहायिका ने बजाई ताली-थाली
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // अनिश्चित कालीन हड़ताल के 17 वें दिन बुधवार को आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका ने ताली-थाली बजाकर अपनी मांगों के लिए शासन का ध्यान आकर्षित कराया और नारेबाजी कर अपना विरोध भी जताया।.

6 सूत्री मांगों को लेकर धरने पर बैठी आंगनबाड़ी संघ 

1. आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को सरकारी कर्मचारी घोषित होने तक कलेक्टर रेट से मानदेय दिया जाए।

2. आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका बहनों के शत-प्रतिशत रिक्त पदों पर पर्यवेक्षक एवं सहायिकाओं को कार्यकर्ता बनाना चाहिए।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

3. आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्राथमिक शिक्षक का दर्जा दें।

4. मिनी आंगनवाड़ी को पूर्ण आंगनवाड़ी बनाएं।

5. आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ को 5 लाख व सहायिकाओं को 3 लाख रूपये रिटायरमेंट के बाद दिया जावे मासिक पेंसन गेज्यूटी दिया जावे।

6. जब तक आपके पास मोबाइल और नेट नहीं है तब तक न्यूट्रीशन ट्रैकर व अन्य काम के लिए किसी प्रकार का दबाव न दें।

     यह भी पढ़ें: विडंबना-ग्राम पंचायतों के राशि अप्रूवल नही होने से बढ़ गई परेशानी, ग्राम पंचायतों के विकास पर पड़ रहा असर

SDM कार्यालय के पास बैठे है 17 दिनों से हड़ताल पर 

बता दे कि जिले भर के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका एसडीएम कार्यालय के पास रोजाना सरकार को मांग पूरा कराने विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं। जिसके चलते खैरागढ़ और छुईखदान ब्लॉक के तहत आने वाले लगभग 7 सौ आंगनबाड़ी केंद्र बंद हैं। अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। संयुक्त मंच के तत्वधान मे अनिश्चित कालीन हड़ताल कर रही है। शासन-प्रशासन के विरोध में नारेबाजी कर शासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए ताली थाली बजाकर नारेबाजी भी की।आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता-सहायिका ने बजाई ताली-थाली

लगातार हड़ताल.. बढ़ता जा रहा आक्रोश 

संघ के सदस्य लता तिवारी, पिंकी ठाकुर, रत्ना साहू ने बताया कि इतने दिनों से हमारी जायज मांगों के लिए हड़ताल की जा रही है, लेकिन शासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है, जिसके कारण संघ में शासन के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है। खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले धरना स्थल पर इस दौरान बडी संख्या में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका मौजूद रही।


kishor soni 2
रिपोर्ट : किशोर सोनी , खैरागढ़
विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें..9407957001


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg