Sun. Aug 23rd, 2026

आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने वनाँचल गांवों में पहुंचकर चलाया ग्राम मोहल्ला संपर्क अभियान

आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने वनाँचल गांवों में पहुंचकर चलाया ग्राम मोहल्ला संपर्क अभियान
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 गंडई पंडरिया //  प्रदेश में आम आदमी पार्टी के सदस्यों की संख्या बढ़ाने के लिए आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने घर घर जाकर दस्तक दे रहे हैं। वही लोकसभा अध्यक्ष चित्रा गुरुदेव के नेतृत्व में प्रदेश लोकसभा सचिव देवेंद्र चंद्रवंशी एवम केसीजी जिला सचिव के तत्वधान में नवगठित जिला खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले के ग्राम ढाबा, वनांचल क्षेत्र साल्हेवारा में पदाधिकारियों ने ग्राम मोहल्ला संपर्क अभियान चलाया गया जिसमे आम आदमी पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर कई लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली। 

पदाधिकारियों ने बताया कि नवगठित जिला केसीजी में लगातार लोग आम आदमी पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने लोगों के ग्राम मोहल्ला संपर्क अभियान के तहत अरविंद केजरीवाल व पार्टी की नीतियों को बता रहे हैं और लोग भी दिलखोलकर पार्टी की विचारधारा व पार्टी से जुड़ रहे हैं।

     यह भी पढ़ें: 3 शातिर बाइक चोर गिरफ्तार..14 बाइक जप्त..शौक पूरा करने करते थे चोरी..KCG जिले मे किया था चोरी

आम आदमी पार्टी के प्रदेश लोकसभा सचिव देवेंद्र चंद्रवंशी ने बताया कि प्रदेश में भाजपा व कांग्रेस ने बारी बारी शासन करके जनता को लूटने का प्रयास किया है। वर्तमान में महंगाई अपनी चरम सीमा को लांघ गई है। आम आदमी का जीना दूभर हो गया है। केंद्र व प्रदेश में महंगाई पर लगाम लगाने में दोनो प्रमुख पार्टी असफल रही है। इसलिए छत्तीसगढ़ में एकमात्र विकल्प आम आदमी पार्टी है, और छत्तीसगढ़ की जनता समझ गई है। इस बार पूरे प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है।आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने वनाँचल गांवों में पहुंचकर चलाया ग्राम मोहल्ला संपर्क अभियान

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

बता दे की आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एवम पंजाब के मुख्यमंत्री भागवत का आगमन छत्तीसगढ़ राजधानी रायपुर में आगामी 5 मार्च को कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे वही आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने पार्टी के सदस्य एवम ग्राम के लोगो को अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गई।.

इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सदस्यगण सहित ग्रामीणजन मौजूद रहे।


Rohit dewangan-gandai
रिपोर्ट : रोहित देवांगन ,गंडई
विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें..7415791636


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg