Tue. Jul 21st, 2026

राष्ट्रीय अधिवेशन के बहाने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहायिको को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देकर पुरस्कृत करें मुख्यमंत्री बघेल: नरेंद्र सोनी

राष्ट्रीय अधिवेशन के बहाने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहायिको को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देकर पुरस्कृत करें मुख्यमंत्री बघेल: नरेंद्र सोनी
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // पिछले 33 दिनों से आन्दोलन कर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता और सहायिकाओं के समर्थन पर आज जनता कांग्रेस (जे) के पूर्व विधायक प्रत्याशी नरेंद्र सोनी के नेतृत्व में कार्एयकर्कताओं ने दिन का भूख हड़ताल किया.

इस दौरान युवा नेता नरेंद्र सोनी ने कहा कि कांग्रेस के 85 वे राष्ट्रीय अधिवेशन  के अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं  को सरकारी नौकरी का दर्जा देकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान करें.  आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं कि जायज मांग को पूर्ण कर सरकारी कर्मचारी होने का तोहफा दे क्योंकि आज वर्तमान तक 33 दिनों से कार्यकर्ता और सहायिका दोनों आंदोलनरत है.

गौरतलब हो कि जनता कांग्रेस जे के पूर्व विधायक प्रत्याशी नरेंद्र सोनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ ने एक दिन का भूख हड़ताल संयुक्त मंच धरना स्थल पर उपस्थित होकर द्वारा उनके समर्थन में किया गया जो सफल रहा. वाही आगे कहा कि अगर उसके बाद भी सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती है तो जनता कांग्रेस द्वारा अनशन और आमरण अनशन पर भी विचार किया जाएगा.

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

इस अवसर पर जनता कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लकी नेताम, कर्मठ कार्यकर्ता मंगल नेताम, गजेंद्र मरकाम, रमेश यदु, राजकुमार, सुरेंद्र सिंह सेंगर, संतोष सिंह राजपूत उपस्थित रहे.


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg