Fri. Oct 23rd, 2026

मंडल अध्यक्ष से कथित अभद्रता और हाथापाई का मामला, प्रदेश अध्यक्ष ने लिया ये फैसला

bjp
खबर शेयर करें..

मंडल अध्यक्ष से कथित अभद्रता और हाथापाई का मामला, प्रदेश अध्यक्ष ने लिया ये फैसला

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी में संगठनात्मक अनुशासन को लेकर प्रदेश नेतृत्व ने सख्त रुख अपनाया है। राजनांदगांव जिले में अनुशासनहीनता के मामले को गंभीरता से लेते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने जिला मंत्री ऋषि देव चौधरी को उनके पद से पदमुक्त करने का आदेश जारी किया है। इस कार्रवाई के बाद जिले के राजनीतिक और संगठनात्मक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजनांदगांव मंडल अध्यक्ष के साथ कथित तौर पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने और हाथापाई की घटना सामने आने के बाद यह मामला पार्टी नेतृत्व तक पहुंचा था। संगठन ने इस घटनाक्रम को गंभीरता से लेते हुए मामले में कार्रवाई की अनुशंसा की। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने ऋषि देव चौधरी को जिला मंत्री के पद से पदमुक्त करने का निर्णय लिया।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

 

संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों की अनुशंसा पर कार्रवाई

बताया गया है कि यह कार्रवाई संभाग प्रभारी, जिला प्रभारी और जिला संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों की अनुशंसा के आधार पर की गई है। पार्टी नेतृत्व ने संगठनात्मक व्यवस्था और अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य से यह कदम उठाया है। इस निर्णय को संगठन में पदाधिकारियों की जिम्मेदारी और आचरण को लेकर प्रदेश नेतृत्व की सख्ती के रूप में देखा जा रहा है।

 

राजनीतिक दलों में संगठनात्मक अनुशासन को महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसे में जिला स्तर के पदाधिकारी पर हुई इस कार्रवाई को पार्टी के भीतर अनुशासन का संदेश देने वाली कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है। 




खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!