Sat. Aug 22nd, 2026

नीचे खड़े लोग मना करते रहे..देखते ही देखते छात्रा ने इमारत से लगा दी छलांग..चली गई जान

खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 रायपुर// छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक निर्माणाधीन इमारत की छठी मंजिल से कूदकर 17 वर्षीय एक छात्रा ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। घटना के वायरल हुए एक वीडियो में स्कूल यूनिफॉर्म पहने एक छात्रा इमारत से कूदने की कोशिश करती दिख रही है, तथा वहां मौजूद लोग छात्रा को ऐसा नहीं करने के लिये मना रहे हैं। अंतत: वह छात्रा उंची इमारत से छलांग लगा देती है।

रायपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के टिकरापारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बोरिया खुर्द इलाके में सोमवार दोपहर निर्माणाधीन ऊंची इमारत से कूदकर एक छात्रा ने जान दे दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नौवीं कक्षा की छात्रा दोपहर में निर्माणाधीन इमारत की छठी मंजिल पर पहुंची और वहां से छलांग लगा दी। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

      इसे भी पढ़ेंरिटायर्ड डॉक्टर ने किया सुसाइड..खाना पूछने जब मेड गई कमरे में..मिली पंखे से फंदे पर लटकते हुए लाश

उन्होंने बताया कि पुलिस ने छात्रा से किसी भी प्रकार का पत्र बरामद नहीं किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा जांच की जा रही है। मामले की जांच के बाद इस संबंध में अधिक जानकारी मिल सकेगी।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

इमारत से छात्रा के कूदने से पहले वहां मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो भी बना लिया था। वायरल हुए एक वीडियो में निर्माणाधीन इमारत से कूदने के लिए छात्रा बालकनी के करीब जाती दिख रही है। वह कुछ देर वहां रूकती है। इस दौरान वहां मौजूद लोग उसे ऐसा करने से मना करते हैं लेकिन छात्रा नीचे कूद जाती है।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लोगों ने छात्रा को रोकने की बहुत कोशिश की। वह कूदने से पहले कुछ देर तक खड़ी रही और बाद में कूद गई। वहां मौजूद लोग उसे नहीं बचा सके।


.


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg