Mon. Jun 15th, 2026

विभिन्न मुद्दों को लेकर डेढ़ किलो मीटर पैदल चलकर महिलाओं एवं जनप्रतिनिधियों ने तहसीलदार अंचल को सौपा ज्ञापन

खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 गंडई पंडरिया // भारतीय जनता पार्टी एवं  किसान मोर्चा के जिला महामंत्री  जिला पंचायत सदस्य 02 के प्रतिनिधि  के नेतृत्व में राज्य सरकार के विभिन्न विषयों योजनाओं में हो रही भर्राशाही और परेशानियों को लेकर कल  मंगलवार 28 फरवरी को दोपहर 12 बजे मां गंगई मंदिर परिसर में विशाल सभा का आयोजन किया गया था। जिसमे स्थानीय शहर से लेकर गाव गांव के महिलाए एकजुट होकर सैकड़ों  की संख्या में जुटे हुए थे।

सभा लगभग 5 घंटे तक चला सभा को सभी नेताओ, जनप्रतिनिधियों महिलाओं  ने संबोधन किया। संबोधन में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार को आवास योजना, अवैध शराब, महिला समुह के कर्जा माफ आगामी दिनों  में होने वाला पेयजल संकट सहित अन्य विषयो को लेकर जमकर कोशा।

[masterslider id="11"]

करोड़ों रुपए स्वीकृत कराया उसमे राज्य सरकार कर रहा भ्रष्टाचार

कार्यक्रम में सांसद संतोष पाण्डे ने कहा की कार्यक्रम में पहुंचे सभी नारी सक्ति को प्रणाम किया। कार्यक्रम  में आए सभी महिलाओं को  झांसी की रानी की संज्ञा दी, आप सभी महिलाओं के दम में प्रदेश में परिवर्तन आ सकता है। गंगाजल को हाथ में लेकर शराब बंदी करने वाले कांग्रेस के भूपेश सरकार को आने वाले चुनाव में उखाड़ फेंकने  की बात कही, और कहा की प्रदेश में शराब बंद तो दूर आज गाव गाव मुहल्ले मुहल्ले में अवैध रूप से शराब बेचा जा रहा है। किसानो को मुआवजा देने की मांग को लेकर हमारे भाजपा के कार्यकर्ता समय समय में किसानों के साथ में खड़ा रहता है। प्रदेश के 21हजार करोड़ रुपए बर्बाद करने वाले गरीब मजदूर का हाय भूपेश बघेल को  लगेगा, पानी की किल्लत  को लेकर सांसद ने कहा की मैंने केंद्र से 176 गांव के लिए करोड़ों रुपए स्वीकृत कराया हूं उसमे भी राज्य सरकार के  प्रशासनिक अधिकारी भ्रष्टाचार कर रहा है।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें.. Slider is not published yet and saved as "draft"

वही  किसान मोर्चा के जिला महामंत्री  खम्हन ताम्रकार  ने कहा की 2018 के संकल्प पत्र का हवाला देते हुए  राज्य में शराब बंदी नहीं होने का विरोध किया और कहा की हर गांव में अवैध शराब बिक रहा है जिसकी जानकारी संबंधित  प्रशासनिक अधिकारियों को है फिर भी खामोश है, कल तक शराब बंदी नहीं हुआ तो आगे के लिए हमारे पार्टी के कार्यकर्ता विरोध में सामने आने की बात रखी।

सभा कार्यक्रम में सुधीर गोलछा ,राकेश यादव,संजय अग्रवाल, प्रियंका ताम्रकार, राकेश ताम्रकार, संतोष ठाकुर, निजाम सिंह मंडावी, विक्की अग्रवाल, टूम्मन साहू, विशेसर ,बोधराज देवांगन, राकेश जायसवाल, दीना जघेंल, अनिल नामदेव, दूजेराम वर्मा, टीकम वैष्णव, हमेश यदु, संतोष नामदेव, भागवत शरण सिंह, हर्ष जंघेल, अश्वनी ताम्रकार, प्रकाश जघेंल, लीला राम साहू, अनुज साहू, रजेलाल पटेल, धरमू पटेल, भीखू हिरवानी, सुरेंद्र जंघेल, पिनेश देवांगन, दुजेलाल वर्मा, राजू जायसवाल, सुखदेव पटेल, मनीषा चतुर्वेदी, प्यारेलाल पटेल, रमेश यतीश कुंजाम, उमा चौबे, प्रिया तिवारी, रानी दुबे, आशा कुर्रे, अंजली देवांगन, अंजली कुंभकार, मुन्नी विश्वकर्मा, सुकली, देवकी, खेलन वर्मा, सुखराजी निर्मलकर सहित कार्यकर्ता, महिला समुह के सदस्य महिला मोर्चा की टीम,सहित ग्रामीण क्षेत्रों से महिला एवं पुरुष उपस्थित रहे।


Rohit dewangan-gandai
रिपोर्ट : रोहित देवांगन ,गंडई
विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें..7415791636


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg