Wed. Jul 29th, 2026

पत्नी के प्रेमी का गला काट पीने लगा खून..कैमरे में किया रिकार्ड भी..वीडियो हुआ वायरल..तब पुलिस ने लिया एक्शन

26_06_2023-crime_news khabar24x7
खबर शेयर करें..

क्राइम खबर डेस्क खबर 24×7 चिकबलपुर// बदले की आग किसी इंसान को हैवान बना देती यह विडियो सामने आया है जहा अवैध संबंध के चक्कर में एक व्यक्ति की हत्या की कोशिश की गई और घटना का वीडियो बनाता रहा । यही नहीं यह विडियो सोशल मिडिया पर वायरल भी कर दिया ।

मामला चिकबलपुर जिले के चिंतामणि तालुक का है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के प्रेमी का गला काट दिया। उसने तेज धारदार हथियार से पत्नी के प्रेमी का गला काटा और उसके खून को पीने लगा। इस घटना का वीडियो उसका दोस्त बना रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पास के जंगल में ले जाकर काट दिया गला

आरोपी की पहचान विजय के रूप में हुई है। वहीं, पीड़ित का नाम मारेश था। विजय को शक था कि मारेश का अवैध संबंध उसकी पत्नी के साथ है। इस बात से विजय काफी गुस्से में था। 19 जून को विजय अपने दोस्त जॉन के साथ मारेश को पास के जंगल में ले गया। वहां उसने मारेश का गला काट दिया और उसके खून को पी गया।26_06_2023-crime_news khabar24x7

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

मारेश की शिकायत पर विजय गिरफ्तार

जॉन ने अपने मोबाइल फोन से पूरी घटना का वीडियो बनाया। गनीमत रही कि गला कटने के बाद भी मारेश की जान बच गई। इलाज के लिए उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। उसे अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। मारेश द्वारा दर्ज कराए गए शिकायत के आधार पर पुलिस ने विजय को गिरफ्तार किया है। स्थानीय पुलिस अधिकारी ने कहा कि वीडियो वायरल होने के बाद इस घटना की जांच शुरू की गई थी। इसी दौरान पीड़ित मारेश के बारे में पता चला। पीड़ित ने लिखित शिकायत दी, जिसके आधार पर FIR दर्ज किया गया। मामले की जांच की जा रही है।


इसे भी पढ़ेंमर्डर मिस्ट्री: छत पर सुहागरात मना रहे भाई-भाभी सहित 6 लोगों को फरसे से काटा..  source



लगातार खबर24×7 के समाचार से जुड़े रहने सोशल मिडिया में जुड़े हमेशा आपको मिलेंगे हर अपडेट….. फेसबुक FACEBOOK में लाइक व फालो करें.. . ट्विटर TWITER में फालो करें….टेलीग्राम TELEGRAM में हमारे ग्रुप से जुड़े.. GOOGLE NEWS पर फालो करें 


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg