छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 राजनांदगांव // जिले के लगभग चार लाख परिवारों को इस महीने राशन नहीं मिल पाया है, क्योंकि छह सूत्रीय मांगों को लेकर राशन दुकान संचालक हड़ताल पर चले गए हैं। बता दें कि राशन वितरक 5 अगस्त तक हड़ताल पर हैं। इस कारण राशन का भंडारण भी नहीं हो पाया है। राशन भंडारण और वितरण नहीं होने के कारण कई गरीब परिवारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
राजनांदगांव जिला सहित अन्य दो नवीन जिलों को मिलाकर 915 उचित मूल्य की दुकान हैं। वहीं जिले में 9 लाख 34 हजार राशन कार्ड धारी हैं। सर्वाधिक 484 राशन दुकान राजनांदगांव में हैं। यहां 2,35437 कार्ड धारी हैं। वहीं खैरागढ़ जिले में 239 दुकानें हैं और 104723 कार्डधारी हैं। वहीं मोहला-मानपुर जिले में 192 दुकानें हैं, जिनमें 70601 कार्डधारी हैं। दुकान संचालक कमीशन वृद्धि, मानदेय व्यवस्था लागू करने, खाद्यान कटौती, तीन प्रतिशत सूखत भंडारण, कमीशन की राशि सीधे विक्रेता के खाते में देने सहित अन्य मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं।![]()
ई-केवाईसी का काम भी अटक गयाराशन दुकान संचालकों के हड़ताल की वजह से राशनकार्ड धारियों के ई-केवाइसी का काम भी अटक गया है। बता दें कि नौ लाख राशनकार्डधाधारी हैं, जिनमें 6 लाख 47 हजार लोगों का ही ई-केवाइसी हो पाया है। ई-केवाईसी नहीं होने की स्थिति में उन सदस्यों का राशन अटक सकता है। सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Slider is not published yet and saved as "draft"
|

विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें..6267204197
source.लगातार खबर24×7 के समाचार से जुड़े रहने सोशल मिडिया में जुड़े.. आपको मिलेंगे हर अपडेट….. फेसबुक FACEBOOK में लाइक व फालो करें.. . ट्विटर TWITER में फालो करें….टेलीग्राम TELEGRAM में हमारे ग्रुप से जुड़े.. GOOGLE NEWS पर फालो करें


