Sat. Jul 25th, 2026

खैरागढ़ में प्रथम जिला स्थापना उत्सव में कल बिखरेगा रंग-झरोखा का सप्तरंग..कलेक्टर ने लिया तैयारी का जायजा

खैरागढ़ में प्रथम जिला स्थापना उत्सव में कल बिखरेगा रंग-झरोखा का सप्तरंग..कलेक्टर ने लिया तैयारी का जायजा
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़// नवगठित जिला के प्रथम स्थापना उत्सव की तैयारी जोरो पर है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक यशोदा वर्मा होंगी। राजा फतेह सिंह खेल मैदान रंगा-रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का साक्षी बनेगा, मुख्य आकर्षण नामचीन कलाकार दुष्यंत हरमुख का रंग-झरोखा में भारी संख्या में दर्शकों की भीड़ होने का कयास लगाया जा रहा है।

प्रथम स्थापना उत्सव में बिखरेगा रंग-झरोखा का सप्तरंग

जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में प्रथम जिला स्थापना उत्सव के दृष्टिगत कलेक्टर गोपाल वर्मा के निर्देशन में कार्यक्रम की तैयारी हेतु अपर कलेक्टर डी एस राजपूत खेल मैदान का जायजा लिया। इस दौरान जिले के अधिकारियो को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। प्रातः 9 बजे जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक से कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। स्थापना दिवस में सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन स्थानीय राजा फतेह सिंह खेल मैदान में संध्या 5 बजे से होगा। सर्वप्रथम सर्व विभागीय स्टॉल की प्रदर्शनी का अवलोकन किया जाएगा। इसके पश्चात स्थानीय कलाकारों और स्कूल, कॉलेज व विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों का रंगा-रंग सांस्कृतिक की प्रस्तुति होगी। इसके बाद उत्सव का मुख्य आकर्षण नामचीन कलाकार दुष्यंत हरमुख के रंग-झरोखा के कलाकारों का शानदार प्रदर्शन होगा।

 

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

भारी संख्या में उमड़ेगी दर्शकों की भीड़, कलेक्टर ने लिया तैयारी का जायजा

राजा फतेह खेल मैदान खैरागढ़, जो इस उत्सव के मुख्य स्थल के रूप में चयन किया गया है, एक आकर्षण होगा, जहां विभिन्न प्रकार के खेल और कला कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। स्थल में कार्यक्रम का आनंद लेने दर्शकों की भारी भीड़ होगी। यह आयोजन जिले के लोगों को उनके ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर के प्रति जागरूक करने का मौका देगा। यह उत्सव छत्तीसगढ़ और जिले के स्थानीय कलाकारों, स्कूली विद्यर्थियों, लोक संगीत विभाग सहित अन्य कलाकारों के द्वारा प्रस्तुत किया जायेगा ।खैरागढ़ में प्रथम जिला स्थापना उत्सव में कल बिखरेगा रंग-झरोखा का सप्तरंग..कलेक्टर ने लिया तैयारी का जायजा

 

होगी रंगा-रंग सांस्कृतिक प्रस्तुति और लगेगी विभागीय स्टॉल

कार्यक्रम में विभिन्न खेल और कला, नृत्य, संगीत का प्रदर्शन किया जायेगा । यह आयोजन जिले के सोशल और कला समुदाय को बढ़ावा देगा और सभी के लिए मनोरंजन और सीखने का मौका प्रदान करेगा। इस उत्सव की तैयारी के लिए कलेक्टर ने जिले के सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है। इसके साथ खिलाड़ी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की व्यवस्था, सुरक्षा, और आपूर्ति की व्यवस्था के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। जिले के जनप्रतिनिधियों, नागरिकों, युवाओं, महिलाओं और मीडिया के लोगों से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है।



लगातार खबर24×7 के समाचार से जुड़े रहने सोशल मिडिया में जुड़े.. आपको मिलेंगे हर अपडेट….. फेसबुक FACEBOOK में लाइक व फालो करें.. . ट्विटर TWITER में फालो करें….टेलीग्राम TELEGRAM में हमारे ग्रुप से जुड़े.. GOOGLE NEWS पर फालो करें 


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg