Breaking
Mon. May 25th, 2026

राष्ट्रीय लोक निधि अलंकरण के लिए डॉ. पीसी लाल का चयन,फरवरी 2024 को फिरोजाबाद में होगा सम्मान

खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 गंडई पंडरिया// प्रज्ञा हिंदी सेवार्थ संस्थान ट्रस्ट फिरोजाबाद उत्तरप्रदेश द्वारा आयोजित पांचवे राष्ट्रीय प्रज्ञा सम्मान के लिए चयनित विभूतियों की घोषणा संस्थान के प्रबंधक-सचिव कृष्ण कुमार कनक द्वारा की गई।

साहित्य की विभिन्न विधाओं में सम्मान के लिए देश भर से 25 विभूतियों का चयन किया गया है। प्रज्ञा हिंदी सेवार्थ संस्थान द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित गया प्रसाद शर्मा स्मृति लोक निधि अलंकरण 2023 इस बार छत्तीसगढ़ के सुपरिचित साहित्यकार व संस्कृति कर्मी डॉ. पीसी लाल यादव को प्रदान किया जाएगा।

solar pinal
solar pinal

लोक निधि अलंकरण सम्मान डॉ.पीसी लाल यादव को उनकी दीर्घकालिक साहित्य सेवा व लोक साहित्य के संरक्षण तथा संवर्धन के लिए दिया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि डॉ.पीसी लाल यादव को इसके पूर्व भी अनेक राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय सम्मान प्राप्त हो चुके हैं।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

हिंदी व छत्तीसगढ़ी में तीन दर्जन से भी अधिक पुस्तकें प्रकाशित हुई हैं। सम्मान 10 और 11 फरवरी 2024 को फिरोजाबाद शहर में होने वाले एक समारोह में प्रदान किया जाएगा।


Rohit dewangan-gandai
रिपोर्ट : रोहित देवांगन, गंडई
विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें..6267204197



खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg