Breaking
Wed. Mar 25th, 2026

लम्बे इंतजार के बाद आया भाजपा के घोषणा पत्र..कांग्रेस के तोड़ में किया ये घोषणा..

लम्बे इंतजार के बाद आया भाजपा के घोषणा पत्र..कांग्रेस के तोड़ में किया ये घोषणा.. BJP's manifesto came after a long wait...This announcement was made in opposition to Congress..
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 रायपुर// केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लंबे इंतजार के बाद चुनाव से चंद दिनों पहले आज भाजपा का घोषणा पत्र जारी कर दिया है। कुशभाऊ ठाकरे ये घोषणा पत्र उन्होंने प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर से जारी किया है।

भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में किसानों, युवाओं और महिलाओं को साधने की कोशिश की गई है। “भाजपा ने बनाया, भाजपा ही संवारेगी” टैग लाइन के साथ ये घोषणा पत्र जारी किया गया है।

solar pinal
solar pinal

इस दौरान मंच पर प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, राज्यसभा सदस्य सरोज पांडेय, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, सांसद सुनील सोनी, पूर्व मंत्री रामविचार नेताम, सांसद विजय बघेल मौजूद रहे।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

बता दें कि भाजपा ने 3 अगस्त को घोषणा पत्र समिति की शुरुआत की थी। इसके लिए करीब 2 लाख सुझाव भाजपा को मिले। वहीं वॉट्सएप, ईमेल के जरिये भी लोगों के सुझाव आए।

लम्बे इंतजार के बाद आया भाजपा के घोषणा पत्र..कांग्रेस के तोड़ में किया ये घोषणा.. BJP's manifesto came after a long wait...This announcement was made in opposition to Congress..

भाजपा ने किया ये घोषणा..

⭕ कृषि उन्नति योजना के तहत 3100 रुपए में धान खरीदी की जाएगी।

⭕ 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी होगी. जिसका एक मुश्त भुगतान किया जाएगा।

⭕ सालाना 12 हज़ार रुपये महीना हर विवाहित महिलाओं को दिया जाएगा।

⭕ एक लाख खाली पदों को दो साल के भीतर भरा जाएगा।

⭕ 18 लाख आवास प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाये जाएंगे।

⭕ तेंदूपत्ता संग्रहण 5500 रुपये प्रति मानक दर पर किया जायेगा। अतिरिक्त संग्रहण करने वालों को 45 सौ रुपये का बोनस देंगे।

⭕ चरण पादुका योजना दोबारा शुरू होगी।

⭕ भूमिहीन किसानों को दस हज़ार रुपये सालाना दिया जाएगा।

⭕ आयुष्मान भारत में प्रति परिवार का पांच लाख का बीमा।

⭕ पीएससी में पारदर्शिता लाई लाएगी।

⭕ भर्ती घोटाला करने वालों के ख़िलाफ़ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

⭕ नया उद्योग डालने वाले युवाओं को पचास फ़ीसदी की सब्सिडी दी जाएगी।

⭕ रायपुर में इनोवेशन का बड़ा केंद्र बनेगा। छह लाख रोजगार पैदा करेंगे।

⭕ पांच सौ रुपये में गैस सिलेण्डर दिया जाएगा।

⭕ घोटाल की जांच कराई जाएगी। नया जांच आयोग बनेगा। आपराधिक मामलों की भी जांच होगी।

⭕ सभी संभाग में सिम्स बनाकर रोजगार युक्त पढ़ाई-लिखाई और स्वाथ्य को ताकत देगी।

⭕ एकल खिड़की योजना बनाकर इन्वेस्टमेंट लाया जाएगा।

शक्तिपीठ परियोजना बनाई जाएगी। जिसमें पांच शक्तिपीठ को जोड़ा जाएगा।

⭕ राम लला दर्शन योजना लाई जाएगी।

BJP’s manifesto came after a long wait…This announcement was made in opposition to Congress..




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
खैरागढ़ में चैत्र नवरात्र की तैयारी पूरी, कल होगी ज्योति कलश स्थापना खैरागढ़। नगर सहित पूरे क्षेत्र के देवी मंदिरों में चैत्र नवरात्र को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार से प्रारंभ हो रहे वासंती नवरात्रि के अवसर पर शहर के प्रमुख मां दंतेश्वरी माता मंदिर, मां शीतला मंदिर सहित सभी देवी मंदिरों में ज्योति कलश की स्थापना की जाएगी। मां दंतेश्वरी मंदिर के पुजारी डॉ. मंगलानंद झा ने बताया कि यह मंदिर खैरागढ़ का सबसे प्राचीन देवी मंदिर है, जहां हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु नवरात्रि के दौरान पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि चैत्र प्रतिपदा से हिंदू नववर्ष की भी शुरुआत होती है और इस बार विक्रम संवत 2083 का नाम ‘रुद्र’ संवत्सर रहेगा। उन्होंने नवरात्रि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्ष में चार नवरात्रि होती हैं, लेकिन आश्विन और चैत्र नवरात्रि विशेष रूप से प्रमुख मानी जाती हैं। चैत्र नवरात्रि को वासंती नवरात्रि भी कहा जाता है। मुहूर्त को लेकर फैली भ्रांतियों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि ज्योति प्रज्वलन का कोई विशेष मुहूर्त नहीं होता, बल्कि कलश स्थापना, नवग्रह, गौरी-गणेश, सप्तमातृका, षोडश मातृका और योगिनी की स्थापना के लिए निश्चित समय होता है। मां दंतेश्वरी मंदिर में दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कलश स्थापना की जाएगी। इसके बाद शाम के समय श्रद्धालु अपने नाम से स्थापित ज्योति कलश प्रज्वलित करेंगे। मंदिर प्रबंधन के अनुसार मां दंतेश्वरी मंदिर में इस वर्ष करीब 330 ज्योति कलश स्थापित किए जाएंगे, जबकि इतवारी बाजार स्थित मां शीतला मंदिर में लगभग 250 ज्योति कलश स्थापित होंगे। खास बात यह है कि मां दंतेश्वरी मंदिर में देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी श्रद्धालु अपनी आस्था के अनुसार ज्योति प्रज्वलित करवाते हैं। अबू धाबी, जर्मनी और कनाडा जैसे देशों में रह रहे श्रद्धालु भी मंदिर से जुड़े रहते हैं और नवरात्रि में अपनी सहभागिता निभाते हैं। चैत्र नवरात्रि को लेकर पूरे खैरागढ़ में भक्ति और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।