Tue. Aug 4th, 2026

नगर में 19 जून से 25 जून तक होने वाले शिव महापुराण कथा को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने व्यवस्था का लिया जायजा

Administrative officials took stock of the arrangements regarding Shiv Mahapuran Katha to be held in the city from June 19 to June 25.
खबर शेयर करें..

0 आमजनता,समिति और प्रशासनिक अधिकारियों की सयुक्त सहयोग से होगा कार्यक्रम सफल।

0 पार्किग के लिए सरकारी विभाग के परिसर,और निजी व्यक्ति के जमीन में होगा पार्किंग

 

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 गंडई-पंडरिया // नगर के वार्ड 06 के खुशरो मैदान में होने वाले अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा का शिव महापुराण कथा का आयोजन आगामी 19 जून से 25 जून 7 दिवसीय आयोजन होना तय हुआ है। 

आयोजन समिति के द्वारा प्रशासन को कथा स्थल के लिए आवेदन और निवेदन भी किया जा चुका है, जिसके उपरांत 18 जनवरी गुरुवार को दोपहर 3 बजे एस डी एम रेणुका रात्रे, तहसीलदार नेहा ध्रुव, फूड अधिकारी गरिमा सोरी के सयुक्त टीम के द्वारा कार्यक्रम स्थल निरीक्षण किया गया, जिसमे आयोजन समिति के पदाधिकारियों द्वारा मुख्य कथा मंच एवं श्रद्धालुओ के लिए बनने वाले,डोम ,भोजन,पंडाल, पेय जल एवं निस्तारी, शौचालय, यातायात, विद्युत, आपात चिकित्सा व्यवस्था, सुरक्षा, बाहर से आने वाले वाहनों की पार्किंग के संबंध में विस्तृत जायजा लिया गया।Administrative officials took stock of the arrangements regarding Shiv Mahapuran Katha to be held in the city from June 19 to June 25.

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

बाहर से आने वाले वाहनों के लिए नगर से बाहर व्यवस्था रहेगी, शहरी क्षेत्र में वाहनों की पार्किंग पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा, समिति के द्वारा बताया गया की कथा स्थल के नक्शा खसरा, जमीन मालिक के अनुमति, श्रद्धालुओ की अनुमानित संख्या के विषय में जिलाधीश, चंद्रकांत वर्मा से मुलाकात करके आवश्यक दस्तावेज समिति द्वारा जमा की जा चुकी है। प्रशासनिक अनुमति मिलने के पश्चात आगे की रूपरेखा और तैयार की जाएगी। प्रशासनिक अधिकारी ने कार्यक्रम के लिए पहले मेपिंग करने की बात कही है। 

निरीक्षण के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समिति एवं नगरवासीयो में सुनील अग्रवाल, राकेश जायसवाल, अनिल जैन, भिगेश यादव, सुधांशु यादव, संगीत चौबे, रोहित देवांगन, अशोक ताम्रकार, संतोष ठाकुर, संदीप गोयल, गोपु तिवारी, निखिल राजपूत, अनुराग ताम्रकार सहित अन्य उपस्थित रहे।

Administrative officials took stock of the arrangements regarding Shiv Mahapuran Katha to be held in the city from June 19 to June 25.


Rohit dewangan-gandai
रिपोर्ट : रोहित देवांगन, गंडई
विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें.. 7415791636



खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg