Thu. Jul 16th, 2026

सांसद पांडे गणतंत्र दिवस फतेह मैदान मुख्य समारोह में फहराएंगे ध्वज, ध्वजारोहण, संदेश वाचन, परेड, झांकी सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा मुख्य आकर्षण

सांसद पांडे गणतंत्र दिवस फतेह मैदान मुख्य समारोह में फहराएंगे ध्वज, ध्वजारोहण, संदेश वाचन, परेड, झांकी सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा मुख्य आकर्षण
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // 26 जनवरी 2024 को होने वाले गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह के सफल आयोजन के लिए सभी जिला स्तरीय अधिकारियों की कलेक्टर ने बैठक लेकर दिशा-निर्देश दिए। गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि सांसद संतोष पाण्डेय ध्वज फहराएंगे। कलेक्टर ने तैयारी बैठक में मुख्य समारोह को गरिमामयी तरीके से मनाने के निर्देश दिए।

गणतंत्र दिवस समारोह गरिमामयी ढंग से मनाने के निर्देश

कलेक्टर श्री चंद्रकांत वर्मा ने जिला मुख्यालय खैरागढ़ के स्व. राजा फतेह सिंह खेल मैदान में होने वाले समारोह के आयोजन के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को गणतंत्र दिवस समारोह गरिमामयी ढंग से मनाने के निर्देश दिए। समारोह के दौरान अतिथि सत्कार, बैठक, कार्यक्रम की प्रस्तुति आदि अन्य में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नही होनी चाहिए। मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, शहीद के परिवार के आगमन सहित विभिन्न कार्यक्रमों के लिए तैयारी का जायजा लिया। बैठक में उन्होंने साज-सज्जा, स्वच्छता, बेरिकेट्स के लिए बांस बल्ली, पेयजल के लिए पानी टैंकर, विद्युत व्यवस्था, सांझा कबूतर, गुब्बारे, रंगोली और पार्किंग की व्यवस्था सहित विभिन्न विषयों पर निर्देश दिए।सांसद पांडे गणतंत्र दिवस फतेह मैदान मुख्य समारोह में फहराएंगे ध्वज, ध्वजारोहण, संदेश वाचन, परेड, झांकी सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा मुख्य आकर्षण

ध्वजारोहण, संदेश वाचन, परेड, झांकी सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा मुख्य आकर्षण

गणतंत्र दिवस समारोह में ध्वजारोहण, मुख्यमंत्री के संदेश वाचन, परेड, झांकी सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण होगा। इस अवसर पर स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन  सभी अधिकारियों से उनके दायित्वों का संबोधन करते हुए गंभीरता से उनके निर्वहन की मांग की। इसके अलावा, उन्होंने अधिकारियों को गणतंत्र दिवस समारोह में विभागीय योजनाओं और कार्यक्रमों के साथ जुड़ी झांकियां तैयार करने के लिए भी निर्देश दिए।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

इस दौरान अपर कलेक्टर डीएस राजपूत, डॉ. नेहा कपूर, एसडीएम प्रकाश राजपूत, एसडीओपी लालचंद मोहले, संयुक्त कलेक्टर डॉ. ज्योति पटेल, आभा तिवारी, डिप्टी कलेक्टर टंकेश्वर साहू सहित सभी जिला अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर और एएसपी ने गणतंत्र दिवस किया अंतिम तैयारियां का किया निरीक्षण

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला मुख्यालय में स्थित राजा फतेह सिंह खेल मैदान में मनाई जाने वाली गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होनी वाली जिला स्तरीय समारोह के फाइनल रिहर्सल सुबह 9 बजे आयोजित की गई। जिसमें कलेक्टर अपर कलेक्टर दशरथ राजपूत और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पांडे ने गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की फाइनल रिहर्सल का निरीक्षण किया। कलेक्टर की उपस्थिति में गणतंत्र दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों को अंतिम रूप से तय किया गया। इसके साथ ही गणतंत्र दिवस पर पूर्व वर्षो की भांति सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी। साथ ही झांकी का प्रदर्शन भी किया जाएगा।

कलेक्टर चंद्रकांत वर्मा ने मुख्य समारोह हेतु की जा रही तैयारियों का भी जायजा लेते हुए समारोह को गरिमामय से आयोजन हेतु संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिए। इस मौके पर एसडीएम प्रकाश राजपूत, संयुक्त कलेक्टर टंकेश्वर साहू, विद्युत विभाग ईई छगन शर्मा, सीएमओ प्रमोद शुक्ला सहित अन्य विभागीय एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg