Breaking
Wed. Jun 3rd, 2026

दहेज़ के लिए महिला की गई जान, मामले में सास-ससुर, पति और देवर गए जेल

दहेज़ के लिए महिला की गई जान, मामले में सास-ससुर, पति और देवर गए जेल
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 छुईखदान। थाना अंतर्गत दहेज प्रताड़ना मामले में छुईखदान पुलिस सास-ससुर, पति और देवर को गिरफ्तार कर न्याययिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। शादी के बाद ससुराल वाले बहू को दहेज में फ्रिज और बाइक नहीं लाने की बात पर आए ताना देते थे। कई बार विवाद बढ़ने पर उससे मारपीट भी करते थे। प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने अपने ससुराल में ही फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

Dowry Harassment : पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुष्पा साहू का विवाह खैरबना निवासी श्रीराम साहू से अप्रैल 2017 में हुई थी। शादी के बाद से आरोपीगण पुष्पा साहू को दहेज में फ्रीज व मोटर सायकल नहीं लाये हो कहकर मारपीट कर प्रताड़ित करने लगे। जिसके कारण पुष्पा साहू दो बार अपने मायके भी चली गई। जहां समाज प्रमुखों की समझाईश के बाद वह वापस अपने ससुराल लौट गई।

solar pinal
solar pinal

कुछ दिन गुजरने के बाद ससुराल वालों ने उसे दोबारा से दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। आखिरकार पुष्पा साहू परेशान होकर अपने कमरे में साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। मायकों वालों की शिकायत पर छुईखदान पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 304-बी, 498-क (ख), 34 भादसं, 3,4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम पंजीबध्द कर लिया।दहेज़ के लिए महिला की गई जान, मामले में सास-ससुर, पति और देवर गए जेल

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

Dowry Harassment: इस मामले में (1) श्रीराम साहू पिता नंदलाल साहू उम्र 28 साल, (2) भुपेश साहू पिता नंदलाल साहू उम्र 26 साल, (3) नंदलाल साहू पिता परसादी साहू उम्र 53 साल, (4) पार्वती साहू पति नंदलाल साहू उम्र 50 साल निवासी खैरबना को सोमवार को गिरफ्तार किया गया है। जहां उन्हें न्यायलय के आदेश पर रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg