Sun. Jul 19th, 2026

गौ तस्करी करने वाले 08 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

गौ तस्करी करने वाले 08 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
खबर शेयर करें..

गौ तस्करी करने वाले 08 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ //  जिले में गौ-तस्करी और पशु क्रूरता के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में, जिला KCG पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 17 गौवंश को तस्करों के चंगुल से छुड़ाया है। यह कार्रवाई गौसेवकों और गुप्त सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर की गई, जिसमें बताया गया था कि ग्राम कोड़का और बिंडोरी के कुछ लोग कृषक पशुओं को बिना चारा-पानी के निर्दयतापूर्वक कत्लखाने ले जा रहे हैं।

सूचना मिलते ही, जिला KCG पुलिस टीम ने गौसेवा सदस्यों के साथ मिलकर ग्राम गड़बंजा जीरो पुलिया के पास घेराबंदी की। मौके से 8 व्यक्तियों को 17 नग गौवंश के साथ पकड़ा गया, जिन्हें कत्लखाने ले जाया जा रहा था। पुलिस ने सभी 17 गौवंश को सफलतापूर्वक बरामद कर लिया है।

इस मामले में पुलिस ने गौ तस्करी करने वाले सभी 8 व्यक्तियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4, 6, 10, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11, और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 111 के तहत मामला दर्ज किया है।गौ तस्करी करने वाले 08 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

गिरफ्तार आरोपियों के नाम हैं:

  1. प्रताप वर्मा पिता ईश्वरी वर्मा, ग्राम कोड़का
  2. आनंद साहू पिता फंदी साहू, ग्राम कोड़का
  3. संतु साहू पिता कार्तिक साहू, ग्राम कोड़का
  4. मनहरण साहू पिता मनराखन, ग्राम कोड़का
  5. प्रहलाद लोधी पिता ईश्वरी लोधी, ग्राम कोड़का
  6. राम प्रसाद वर्मा पिता जग्गनाथ वर्मा, ग्राम कोड़का
  7. धनीराम साहू पिता कुमार साहू, ग्राम कोड़का
  8. शंकर सतनामी पिता कुंद देव, ग्राम बिंडोरी, सभी थाना छुईखदान, जिला KCG

08 accused of cow smuggling were arrested

गिरफ्तार किए गए सभी 8 आरोपियों को न्यायालय के आदेशानुसार ज्युडिशियल रिमांड पर भेजा जाएगा। मामले में अग्रिम विवेचना कार्यवाही जारी है। इस कार्रवाई से जिले में पशु क्रूरता और गौ-तस्करी पर लगाम कसने में महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

08 accused of cow smuggling were arrested




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg