Breaking
Mon. Apr 20th, 2026

रतनजोत का जहरीला फल खाने से 19 बच्चे हुए बीमार

रतनजोत का जहरीला फल खाने से 19 बच्चे बीमार
खबर शेयर करें..

रतनजोत का जहरीला फल खाने से 19 बच्चे हुए बीमार

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // जिले के करमतरा स्थित शासकीय प्राथमिक स्कूल में मंगलवार सुबह प्रार्थना के दौरान अचानक हड़कंप मच गया, जब एक–एक कर बच्चे चक्कर खाकर जमीन पर गिरने लगे।

बच्चों की बिगड़ती हालत देख शिक्षक और स्टाफ तत्काल उन्हें स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, स्कूल खुलने से पहले पहुंचे कुछ बच्चों ने स्कूल परिसर के पास लगे रतनजोत के जहरीले पौधे से बीज तोड़कर खा लिए।

solar pinal
solar pinal

बताया जा रहा है कि पहले एक–दो बच्चों ने बीज चखे, उन्हें स्वाद ठीक लगा तो उन्होंने बाकी बच्चों को भी खाने के लिए कहा। इसके बाद कई बच्चों ने उन बीजों का सेवन कर लिया, जिसके कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh
रतनजोत का जहरीला फल खाने से 19 बच्चे बीमार
प्राथमिक शाला ग्राम करमतरा,खैरागढ़

घटना की जानकारी मिलते ही बच्चों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जालबांधा लाया गया। जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशीष शर्मा के अनुसार, कुल 19 बच्चों को अस्पताल लाया गया। इनमें से 16 बच्चों का प्राथमिक उपचार जालबांधा में किया गया और अब उनकी हालत पूरी तरह सामान्य है, जिन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा रही है।

रतनजोत का जहरीला फल खाने से 19 बच्चे बीमार

डॉ. शर्मा ने बताया कि तीन बच्चों को बेहतर इलाज और निगरानी के लिए सिविल अस्पताल खैरागढ़ रेफर किया गया था, जहां उन्हें शिशु रोग विशेषज्ञ की देखरेख में रखा गया। वर्तमान में ये तीनों बच्चे भी खतरे से बाहर हैं और डॉक्टरों का कहना है कि जल्द ही इन्हें भी डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। 




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!