Sun. Jul 19th, 2026

67 अभ्यार्थियों का पीएच.डी. छः माही कोर्स वर्क के लिए हुआ चयन

67 अभ्यार्थियों का पीएच.डी. छः माही कोर्स वर्क के लिए हुआ चयन
खबर शेयर करें..

67 अभ्यार्थियों का पीएच.डी. छः माही कोर्स वर्क के लिए हुआ चयन

पीएच.डी. के लिए चयनित अभ्यर्थियों का कुलपति की अध्यक्षता में हुआ साक्षात्कार

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ में पीएच.डी. प्रवेश परीक्षा के दिन ही परिणाम की घोषणा के बाद दूसरे दिन मंगलवार 8 जुलाई को कुलपति प्रो. डॉ. लवली शर्मा की अध्यक्षता में अभ्यर्थियों का सामान्य साक्षात्कार लिया गया। इस दौरान संबंधित संकाय के अधिष्ठातागण, विभागाध्यक्षगण व वरिष्ठ प्राध्यापकगण भी उपस्थित रहे। सामान्य साक्षात्कार पश्चात पीएच.डी. छःमाही कोर्स वर्क हेतु विभिन्न विभागों से कुल 67 अभ्यार्थियों का चयन किया गया।

साक्षात्कार के बाद कुलपति ने अभ्यर्थियों को किया प्रेरित

सामान्य साक्षात्कार संपन्न होने के बाद कुलपति ने सभी अभ्यर्थियों को प्रेरित करते हुये शोधात्मक गतिविधियों की जानकारी दी। यह पहली बार है कि किसी कुलपति ने शोध करने के लिये चयनित अभ्यर्थियों को प्रोत्साहित किया और उन्हें शोध के क्षेत्र में किस तरह बेहतर कार्य किया जाता है इसकी जानकारी प्रदान की। कुलपति ने अभ्यर्थियों से कहा कि 01 अगस्त से ही उनकी कक्षाएं शुरू कर दी जायेगी, इसके लिये अभ्यर्थीगण पहले से ही अपनी तैयारियां शुरू कर लें। उन्होंने सफलता के लिये छोटा रास्ता न अपनाकर कड़ी मेहनत कर बेहतर कार्य करने की बात कही साथ ही उनकी शिक्षा के लिये बेहतर से बेहतर सुविधा प्रदान करने की बात कही। इस दौरान शोध प्रभारी डाॅ. जितेश कुमार गढ़पायले भी उपस्थित रहे।67 अभ्यार्थियों का पीएच.डी. छः माही कोर्स वर्क के लिए हुआ चयन

इसे भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ के इस यूनिवर्सिटी की वेबसाइट हैक, हैकर्स ने लिखी अभद्र गालियां और धमकियां दी..जानिए किस देश की है ये करतूत 

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

विश्वविद्यालय में शोधात्मक गतिविधियों को मिल रहा बेहतर प्रतिसाद

कुलपति के द्वारा विश्वविद्यालय में शोधात्मक गतिविधियों को बेहतर बनाने नवाचार के तहत लगातार प्रयास किया जा रहा है जिसका परिणाम है कि इस वर्ष विश्वविद्यालय में शोधात्मक गतिविधियों को बेहतर प्रतिसाद मिला है। शैक्षणिक वर्ष 2025-26 हेतु शोध करने वाले अभ्यार्थियों की संख्या में वृद्धि हुई है और 67 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार पश्चात पीएच.डी. छःमाही कोर्स वर्क के लिए चयन किया गया।

 




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg