Sat. Jun 27th, 2026

खुद को शिक्षक बताया, पहुंच होने का झांसा, डिप्टी कलेक्टर, नायब तहसीलदार की नौकरी लगाने 70 लाख की ठगी

Fraud of Rs 4 lakh from cousin brother and sister in the name of getting them a job by sending fake appointment letter
खबर शेयर करें..

खुद को शिक्षक बताया, पहुंच होने का झांसा, डिप्टी कलेक्टर, नायब तहसीलदार की नौकरी लगाने 70 लाख की ठगी

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 राजनांदगांव // नायब डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार की नौकरी लगाने और एमबीबीएस में एडमिशन दिलाने का झांसा देकर 70 लाख रुपए की ठगी कर ली गई है।

घटना को शहर के लालबाग में रहने वाले एक शिक्षक ने अंजाम दिया है। जिसने दो लोगों से उनके बच्चों को नौकरी लगाने का झांसा देकर 70 लाख रुपए ठग लिए।

 

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

बसंतपुर पुलिस ने बताया कि आरोपी उत्तम गौतम टंडन ने प्रार्थी राजेंद्र ठाकुर और ओमप्रकाश अग्रवाल ठगी की है। आरोपी की दोनों जान पहचान हुई। जिसके बाद आरोपी ने खुद को शिक्षक होना बताया और बड़े लोगों से जान पहचान होने का झांसा देकर राजेंद्र ठाकुर के बेटों को कृषि विस्तार अधिकारी और नायब तहसीलदार की नौकरी लगाने का झांसा देकर 35 लाख रुपए ले लिए।Fraud of Rs 4 lakh from cousin brother and sister in the name of getting them a job by sending fake appointment letter

इसी तरह ओमप्रकाश अग्रवाल से भी उनके बेटियों को डिप्टी कलेक्टर के पोस्ट में नौकरी लगवाने और एमबीबीएस में एडमिशन दिलाने का झांसा देकर 35 लाख रुपए ले लिए। आरोपी ने दोनों से कुल 70 लाख रुपए की ठगी की है। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर लिया है।




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg