Breaking
Wed. Mar 25th, 2026

बिना बैच नंबर के 80 बोरी पानी पाउच को किया गया सीज, जाँच के लिए लिया नमूना

बिना बैच नंबर के 80 बोरी पानी पाउच को किया गया सीज, जाँच के लिए लिया नमूना
खबर शेयर करें..

बिना बैच नंबर के 80 बोरी पानी पाउच को किया गया सीज, जाँच के लिए लिया नमूना

0 पूर्व में किराना और एजेंसी स्टोर पर गंडई में हो चुकी है जांच, और कार्यवाही

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 गंडई पंडरिया // खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग खैरागढ़ की टीम द्वारा जनमानस तक सही गुणवत्ता की खाद्य सामग्री पहुंचाने के लिए खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में रविवार 22 मार्च को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के नेतृत्व में खाद्य औषधि प्रशासन विभाग की टीम द्वारा जिला मुख्यालय के तहसील कार्यालय के समीप स्थित मेसर्स शिव जल इंडस्ट्रीज में आवश्यक निरीक्षण किया गया। जिसमें बिना बैच के पानी पाउच 80 बोरी को सीज करने की कार्यवाही विभाग के द्वारा की गई है।

जाँच के लिए लिया नमूना

साथ ही सुहीनी पानी पाउच 250 एम एल का गुणवत्ता जांच हेतु विधिक नमूना लिया गया। इसी प्रकार छुईखदान क्षेत्र के पद्मावतीपुर (मग्गी कट्टा) स्थित जैन ट्रेडर्स से मिच्चर, पोहा, गुड,03 सर्विलांस नमूना संग्रहित किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक घृतलहरे ने पूरे जिले में विशेष अभियान के तहत कार्यवाही करना बताया गया है। तथा उन्होंने खाद्य कारोबारकर्ताओं से नागरिकों के स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से अपने प्रतिष्ठान में सुरक्षित और सही गुणवत्ता के खाद्य सामग्री का ही विक्रय ,भंडारण, प्रदर्शन एवं विनिर्माण करने की अपील की है।

solar pinal
solar pinal

यह भी पढ़ें : मां बमलेश्वरी पदयात्रा सेवारथ को अध्यक्ष खुसरो ने मां गंगई मंदिर से किया रवाना

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

यह कार्यवाही जिला अभिहित अधिकारी सिद्धार्थ पांडे के मार्गदर्शन में की गई है। इस कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा के टीम में सतीश यादव, मयंक सोनी, प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

खबर 24×7 ने सरोकार की भूमिका निभाते हुए खबर लगाया था  जिसके बाद पूर्व में भी किराना और एजेंसी स्टोर पर गंडई में जाँच की कार्यवाई हो चुकी है। जहाँ बड़ी मात्रा में कोल्ड ड्रिंकस भी नष्ट किया गया था।


Rohit dewangan-gandai
रिपोर्ट : रोहित देवांगन, गंडई
विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें.. 7415791636



खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
खैरागढ़ में चैत्र नवरात्र की तैयारी पूरी, कल होगी ज्योति कलश स्थापना खैरागढ़। नगर सहित पूरे क्षेत्र के देवी मंदिरों में चैत्र नवरात्र को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार से प्रारंभ हो रहे वासंती नवरात्रि के अवसर पर शहर के प्रमुख मां दंतेश्वरी माता मंदिर, मां शीतला मंदिर सहित सभी देवी मंदिरों में ज्योति कलश की स्थापना की जाएगी। मां दंतेश्वरी मंदिर के पुजारी डॉ. मंगलानंद झा ने बताया कि यह मंदिर खैरागढ़ का सबसे प्राचीन देवी मंदिर है, जहां हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु नवरात्रि के दौरान पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि चैत्र प्रतिपदा से हिंदू नववर्ष की भी शुरुआत होती है और इस बार विक्रम संवत 2083 का नाम ‘रुद्र’ संवत्सर रहेगा। उन्होंने नवरात्रि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्ष में चार नवरात्रि होती हैं, लेकिन आश्विन और चैत्र नवरात्रि विशेष रूप से प्रमुख मानी जाती हैं। चैत्र नवरात्रि को वासंती नवरात्रि भी कहा जाता है। मुहूर्त को लेकर फैली भ्रांतियों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि ज्योति प्रज्वलन का कोई विशेष मुहूर्त नहीं होता, बल्कि कलश स्थापना, नवग्रह, गौरी-गणेश, सप्तमातृका, षोडश मातृका और योगिनी की स्थापना के लिए निश्चित समय होता है। मां दंतेश्वरी मंदिर में दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कलश स्थापना की जाएगी। इसके बाद शाम के समय श्रद्धालु अपने नाम से स्थापित ज्योति कलश प्रज्वलित करेंगे। मंदिर प्रबंधन के अनुसार मां दंतेश्वरी मंदिर में इस वर्ष करीब 330 ज्योति कलश स्थापित किए जाएंगे, जबकि इतवारी बाजार स्थित मां शीतला मंदिर में लगभग 250 ज्योति कलश स्थापित होंगे। खास बात यह है कि मां दंतेश्वरी मंदिर में देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी श्रद्धालु अपनी आस्था के अनुसार ज्योति प्रज्वलित करवाते हैं। अबू धाबी, जर्मनी और कनाडा जैसे देशों में रह रहे श्रद्धालु भी मंदिर से जुड़े रहते हैं और नवरात्रि में अपनी सहभागिता निभाते हैं। चैत्र नवरात्रि को लेकर पूरे खैरागढ़ में भक्ति और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।