Breaking
Thu. May 7th, 2026

महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों का हुआ वृहद सम्मान समारोह, मुख्यमंत्री की पाती पाकर हर्षित हुई महिलाएं

महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों का हुआ वृहद सम्मान समारोह, मुख्यमंत्री की पाती पाकर हर्षित हुई महिलाएं
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 मोहला। विधानसभा मोहला-मानपुर के स्थानीय मानपुर में महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों का वृहद सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मातृशक्ति महिलाओं को सम्मानित किया गया। समारोह में महतारी वंदन योजना के लाभार्थी महिलाओं ने आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में चलाए जा रहे इस अति महत्वाकांक्षी योजना से उनके जीवन में आए परिवर्तन को मंच के माध्यम से रेखांकित किया। समारोह में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित अन्य योजना सुकन्या समृद्धि योजना की विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही 0 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए आधार कार्ड नि:शुल्क बनवाने के लिए कैंप लगाया गया। समारोह में आंगनबाड़ी केन्द्र के बच्चों, किशोरी बालिकाओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई। Mahtari Vandan Yojana,

महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों को प्रतिमाह मिलने वाली राशि के उपयोग के संबंध में 10 हितग्राहियों ने अपना अनुभव साझा किया। महिलाओं ने बताया कि 1000 रूपये राशि का उपयोग वे किस तरह से कर रही हैं। इस दौरान गर्भवतियों माताओं और 20 हितग्राहियों को उत्कृष्ट कार्य करने हेतु सम्मानित किया गया। और ममता किट का भी वितरण किया गया।

solar pinal
solar pinal

यह भी पढ़ें : रूढ़िवादी परंपरा को दरकिनार कर बेटी ने पिता का किया अंतिम संस्कार

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

मुख्यमंत्री की पाती मिलने पर मानपुर वनांचल क्षेत्र की महिला श्रीमती सीता बाई ने कहा मुख्यमंत्री ने महिलाओं को मान सम्मान से जीने का आसरा दिया है। मुख्यमंत्री की पाती मिलने पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की नेतृत्व वाली सरकार महिलाओं की मान सम्मान और उनके भविष्य की चिंता करने वाली सरकार है। महिला ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा दिए जाने वाला प्रतिमाह 1000 रूपये उनके लिए आत्मगौरव के साथ जीने का जरिया साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि योजना से मिलने वाली राशि से वे चिंता मुक्त होकर अपनी जरूरत को पूरा कर पा रही हैं।
इसी प्रकार महतारी वंदन योजना का लाभ मिलने पर दूरस्थ अंचल की रहने वाली प्रेमबाई सलामे ने कहा कि महिलाएं आज आत्मनिर्भरता के साथ समाज की मुख्य धारा में जोड़ने की ओर अग्रसर है। Mahtari Vandan Yojana,

यह भी पढ़ें : बैंक के 4 कर्मचारी न किया ऐसा कांड कि पुलिस ने किया गिरफ्तार..

उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना अंतर्गत मिलने वाली राशि से महिलाओं को अब अपने जरूरत के चीजों की पूर्ति के लिए अपने पति के ऊपर निर्भर रहना नहीं पड़ रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रदर्शित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने जो महिलाओं के स्वालंबन की राह दिखाई है, यह निश्चित रूप से महिलाओं के सपनों को साकार कर रहा है। मुख्यमंत्री की पाती मिलने पर उन्होंने कहा कि यह पहला ऐसा अवसर है जो मुख्यमंत्री महिलाओं को चिठ्ठी लेकर उनके हाल-चाल जानने के साथ ही उनका मान बढ़ाने का काम किया है। Mahtari Vandan Yojana,महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों का हुआ वृहद सम्मान समारोह, मुख्यमंत्री की पाती पाकर हर्षित हुई महिलाएं

इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक इंद्र शाह मंडावी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती राधिका अंधारे, जनपद अध्यक्ष दिनेश शाह मंडावी, जनपद सदस्य श्रीमती रेणु टांडिया, सरपंच ग्राम पंचायत मानपुर हरीश लाटिया, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लच्छू सावले विधायक प्रतिनिधि रामकेवल विश्वकर्मा, अपर कलेक्टर श्रीमती प्रेमलता चंदेल, चन्द्रशेखर जिला एवं महिला बाल विकास विभाग के अधीनस्थ स्टाफ उपस्थित रहे।

A grand felicitation ceremony was organized for the beneficiaries of Mahtari Vandan Yojana, women were delighted to receive the letter from the Chief Minister




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!