Breaking
Wed. Jul 16th, 2025

कोलेंग-चांदामेटा क्षेत्र में हुई दुर्घटना.. 6 की हुईं मौत..5 घायल..

कोलेंग-चांदामेटा क्षेत्र में हुई दुर्घटना.. 6 की हुईं मौत..5 घायल..
खबर शेयर करें..

कोलेंग-चांदामेटा क्षेत्र में हुई दुर्घटना.. 6 की हुईं मौत..5 घायल..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर बस्तर // जिले के कोलेंग-चांदामेटा क्षेत्र में हुई दुर्घटना के घायलों का उपचार मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जारी है। शनिवार को हुई दुर्घटना में मौके पर चार व्यक्तियों की मृत्यु हो गई थी, घायलों का प्राथमिक उपचार कोलेंग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में करने के बाद 45 लोगों को मेडिकल कालेज अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया। जिसमें से दो की मृत्यु मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पहुंचने के दौरान हो गई।

Sachin patel study point

पांच लोगों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर के लिए रात में ही रवाना कर दिया गया है। अभी 38 घायल व्यक्तियों का इलाज डिमरापाल अस्पताल में जारी है। मृत व्यक्तियों में हूंगा की पत्नी बुधरी, सन्ना की पत्नी पायके, देवा, बुको मडकामी, बोधा की पत्नी बुधरी और हुरा सभी चांदामेटा के निवासी हैं। कोलेंग-चांदामेटा क्षेत्र में हुई दुर्घटना.. 6 की हुईं मौत..5 घायल..

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..

 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ट्वीटर अकाउंट से मृत व्यक्तियों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मृत्माओं की शान्ति के लिए प्रार्थना किए हैं और घायलों की जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

उन्होंने घायलों के बेहतर इलाज के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। कलेक्टर हरिस एस ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को घायलों के समुचित इलाज के लिए सभी आवश्यक सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

दुर्घटना के समय कलेक्टर कोलेंग क्षेत्र में दौरा कर रहे थे जब दुर्घटना की सूचना उनको मिली तो वे स्वयं कोलेंग स्वास्थ्य केंद्र में उपस्थित होकर घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा देने और एडमिट करवाने की व्यवस्था का जायजा लेकर सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।। कोलेंग-चांदामेटा क्षेत्र में हुई दुर्घटना.. 6 की हुईं मौत..5 घायल..

Accident happened in Koleng-Chandameta area.. 6 died.. 5 injured..




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!