Tue. Jul 21st, 2026

242 करोड़ की बहुप्रतीक्षित परियोजना लमती फीडर डैम की स्वीकृति

खबर शेयर करें..

242 करोड़ की बहुप्रतीक्षित परियोजना लमती फीडर डैम की स्वीकृति

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़। डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मुढीपार के समीप लक्षनाटोला स्थित आमनेर नदी के उदगम स्थल पर 242 करोड रुपये की लागत से लमती फीडर डैम का अतिशीघ्र निर्माण किया जायेगा।

242 करोड़ की बहुप्रतीक्षित परियोजना लमती फीडर डैम की स्वीकृतिये बहुप्रतीक्षित महत्त्वपूर्ण परियोजना विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के विशेष प्रयासों से स्वीकृत हुई है और इस स्वीकृति से पूरे क्षेत्र के ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है। इस बड़ी परियोजना की स्वीकृति के लिये भाजपा नेता एवं पूर्व मंडल भाजपा पांडादाह अध्यक्ष नरोत्तम सिन्हा ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के प्रति आभार जताया है।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

 

गौरतलब है कि मुढीपार सहित खैरागढ़ और राजनांदगांव जिले के किसानों में इस बड़ी परियोजना के स्वीकृत होने बहुत ज्यादा उल्लास का वातावरण है। खास बात ये है कि इस डैम के निर्माण से लगभग 2000 हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई की बेहतर सुविधा प्राप्त होगी जिससे धान, गेहूं, दलहन, फल एवं सब्जियों की खेती को और अधिक बढ़ावा मिलेगा।

इस बड़ी परियोजना की स्वीकृति से बेहद खुश क्षेत्र के किसानों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. रमन सिंह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं सिंचाई मंत्री के प्रति आभार प्रकट करते हुये इसे क्षेत्र के लिये ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है। जिला पंचायत सदस्य अरुणा सिंह बनाफर, मुढीपार सरपंच कुमेश साहू व जनपद सदस्य पुरुषोत्तम साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी इस निर्णय का स्वागत किया है।

इसे भी पढ़ें : शिक्षा विभाग का कारनामा: नियम दरकिनार कर सरकारी दस्तावेजों को किया आग के हवाले.. कौन है जवाबदार?

नहीं हो पाया मरम्मत प्रधान पाट बैराज 

तकरीबन 15 वर्ष पूर्व विधायक विनोद खांडेकर के प्रयासों से प्रधानपाठ बैराज का निर्माण हुआ था जो बाढ़ के कारण आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया था और कांग्रेस शासनकाल में इसकी मरम्मत भी नहीं हो सकी थी पर भाजपा शासनकाल में किसानों को हर तरीके से लाभपहुंचाने प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है।




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg