Sat. Aug 22nd, 2026

चंद्र सागर जी का मनाया गया 25 वा: दीक्षा महोत्सव..आचार्य विद्यासागर पुनः छुईखदान पहुंचे

खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 छुईखदान// आचार्य 108 श्री विद्यासागर जी मुनिराज का संघ 27 अप्रैल को पुनः छुईखदान पहुंचा अमरकंटक में भव्य पंचकल्याणक महोत्सव को भव्य रूप से सम्पन्न कराने पश्चात आचार्य श्री अपने संघ के साथ डोंगरगढ़ की ओर विहार कर गए बीच में स्थित छुईखदान में पुनः उनका भव्य स्वागत किया गया।

आचार्य श्री के संघ में मुनि श्री चंद्र सागर जी का आज 25 वा दीक्षा महोत्सव छुई खदान में मनाया गया। इस अवसर पर चंद्रप्रभ सागर ने उपस्थित जैन धर्मालम्बियों को उपदेश देते हुए कहा कि दिगम्बरत्व अवस्था से ही व्यक्ति परमात्मा को प्राप्त कर सकता है। मुनी श्री प्रसाद सागर जी ने आज ही के दिन 25 वर्ष पहले 23 ब्रम्हचारी जी को आचार्य श्री द्वारा दिलाई दीक्षा पश्चात मुनि बने मुनियों के विभिन्न शहरों में होने की जानकारी देते हुए उनके द्वारा धर्म प्रभावना को बढ़ाने हेतु किये जा रहे विभिन्न आयोजनों की जानकारी दी।

बड़ी संख्या में दूर-दूर से आए जैन धर्मावलंबियों को आचार्य श्री के पूजा में नही पहुँचने पर निराशा हुई। वही आचार्य श्री का आहार कराने का सौभाग्य छुईखदान दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष अशोक पंचरत्न एवम परिवार को प्राप्त हुआ।आचार्य श्री का संघ अपरान्ह साढे चार बजे डोंगरगढ़ की ओर विहार कर गया । ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही हैं कि आचार्य श्री डोंगरगढ़ में लंबे वक्त से निर्माणाधीन तीर्थ चंद्रगिरि का निर्माण पूर्ण करवा कर पंचकल्याणक अपने मार्ग दर्शन में कराएंगे।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

.https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMK3DtQswut7MAw?ceid=IN:hi&oc=3


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg